भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से लॉन्च करने के लिए लगातार असफल प्रयोग कर रही है. सेंट स्टीफन कॉलेज से लेकर ब्रिटेन की कंपनियों तक और 2014 से 2024 के चुनावों तक, हर मोर्चे पर राहुल गांधी विफल रहे हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि अब कांग्रेस देश की व्यवस्था को नुकसान पहुंचाकर उन्हें स्थापित करने की कोशिश कर रही है.