सुबोध उनियाल उत्तराखंड के एक राजनेता हैं. वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं. वे नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जीत दर्ज की थी.
सुबोध उनियाल का जन्म 26 जुलाई 1960 को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्र नगर में हुआ था. उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की. उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से हुई. वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के समन्वयक रहे. वर्ष 1981 में वे यूथ फॉर डेमोक्रेसी नामक संगठन के प्रदेश महासचिव बने. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की राजनीति में प्रवेश किया.
सुबोध उनियाल ने 6 जून 1989 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इसके बाद वे युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने. वर्ष 1996 में उन्हें पहली बार चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया था, लेकिन चुनाव चिन्ह नहीं मिलने के कारण उनका नामांकन रद्द हो गया.
वर्ष 2002 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर नरेंद्र नगर सीट से चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उन्हें जीत मिली. इसके बाद उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया.
वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में वे इसी सीट से चुनाव मैदान में उतरे. मतगणना के दौरान पहले उन्हें विजेता घोषित किया गया, लेकिन दोबारा मतगणना में डाक मतपत्र अमान्य होने के कारण उन्हें चार मतों से हार का सामना करना पड़ा. वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर चुनाव लड़ा और 401 मतों के अंतर से जीत हासिल की.
वर्ष 2016 में सुबोध उनियाल ने कांग्रेस के कुछ अन्य विधायकों के साथ पार्टी से अलग होने का फैसला किया और भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया. इस घटनाक्रम के दौरान उत्तराखंड में राजनीतिक संकट पैदा हुआ और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया.
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें नरेंद्र नगर से उम्मीदवार बनाया. उन्होंने यह चुनाव 4,972 मतों के अंतर से जीता. इसके बाद उन्हें राज्य सरकार में मंत्री बनाया गया. उनके पास कृषि, बागवानी, रेशम विकास और पौधरोपण से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी रही.
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर नरेंद्र नगर सीट से फिर जीत दर्ज की. इस बार उन्होंने 1,798 मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया. यह उनकी चौथी विधानसभा चुनाव जीत थी.
सुबोध उनियाल उत्तराखंड सरकार में संसदीय कार्य और वन मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. इसके अलावा वे उत्तराखंड राज्य फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पद से भी जुड़े रहे हैं. उनका राजनीतिक क्षेत्र मुख्य रूप से नरेंद्र नगर और टिहरी गढ़वाल जिले के आसपास केंद्रित रहा है.
उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने नवरात्रि कार्यक्रम में दलेर मेहंदी पर शराब पीकर स्टेज शो करने का आरोप लगाया. मंत्री ने कहा कि अगर सिंगर की तबीयत ठीक नहीं थी तो उन्हें कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेना चाहिए था.
उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा मंच पर गायक दलेर मेहंदी को खरी-खोटी सुनाए जाने के बाद, एक्टर अनुपम खेर ने मेहंदी का बचाव किया. इसके साथ ही उन्होंने मनोरंजन जगत से मेहंदी का समर्थन करने की अपील की.
उत्तराखंड के नई टिहरी में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल नाराज हो गए. मंत्री ने बताया कि सिंगर को 35 लाख रुपये की पेशकश की गई थी. जानिए स्टेज पर क्या हुआ और पूरा विवाद क्यों चर्चा में है.
टिहरी के कुंजापुरी मेले में आयोजित कार्यक्रम में दलेर मेहंदी के शराब के नशे में गाना गाने पर मंत्री सुबोध उनियाल ने आपत्ति जताई. उन्होंने मंच पर जाकर कहा कि यह धार्मिक आयोजन है और शराब के नशे में कार्यक्रम प्रस्तुत करना उचित नहीं है.