scorecardresearch
 

Cocktail 2 Trailer: सिचुएशनशिप के कन्फ्यूजन का कॉकटेल है शाहिद, रश्मिका और कृति की फिल्म

2012 में आई कॉकटेल, 'सिचुएशनशिप' के अर्बन कॉन्सेप्ट पर बनी शुरुआती फिल्मों में से एक थी. इसलिए फैंस को कॉकटेल 2 से भी वैसी ही कुछ उम्मीदें थीं. 19 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर आ गया है, जो बताता है कि फैंस की उम्मीदें इस फिल्म से काफी हद तक पूरी हो सकती हैं.

Advertisement
X
'कॉकटेल 2' ट्रेलर (Photo: Screengrab)
'कॉकटेल 2' ट्रेलर (Photo: Screengrab)

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 जब से अनाउंस हुई थी, तभी से बॉलीवुड फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. 2012 में आई कॉकटेल, 'सिचुएशनशिप' के अर्बन कॉन्सेप्ट पर बनी शुरुआती फिल्मों में से एक थी. इसलिए फैंस को कॉकटेल 2 से भी वैसी ही कुछ उम्मीदें थीं. 19 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर आ गया है, जो बताता है कि फैंस की उम्मीदें इस फिल्म से काफी हद तक पूरी हो सकती हैं.

इस कॉकटेल में क्या है?

ट्रेलर में शाहिद कपूर और कृति सेनन की कहानी पहले दिखाई गई है. इन दोनों के किरदार शायद 'फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स' टाइप सिचुएशन में हैं. मतलब दोनों को चाहिए सबकुछ, सिवाय कमिटमेंट के. फिर एंट्री होती है रश्मिका मंदाना की. ट्रेलर से लगता है कि वो इस कहानी में कमिटमेंट का चेहरा हैं. लेकिन फिर दोनों लड़कियां, शाहिद के लिए कॉम्पिटीशन सा करती नजर आती हैं. रश्मिका और शाहिद एक सीन में जिस सिचुएशन में हैं और 'बेबी' वाला व्यवहार चल रहा है, उससे लगता है कि शायद ये दोनों रिलेशनशिप को लेकर थोड़े सीरियस हैं.

कॉकटेल 2 का ट्रेलर तीनों किरदारों की चॉइसेज के बारे में बहुत कुछ रिवील नहीं करता, बल्कि इस बात पर फोकस करता है कि तीनों एक दूसरे के साथ क्या कर रहे हैं. तीनों के बीच काफी कन्फ्यूजन है. एक चर्चा थी कि कॉकटेल 2, दोनों एक्ट्रेसेज के किरदारों में लेस्बियन रिश्ते की कहानी दिखा सकती है. लेकिन एक सीन में दोनों लड़कियां शादी के जोड़े में तैयार नजर आ रही हैं और इस बात से टेंशन में हैं कि कहीं उनकी हरकत की वजह से शाहिद का किरदार सुसाइड न कर ले.

Advertisement

हालांकि, शाहिद इस सीन में शादी करने जा रहे लड़के की तरह नहीं, बल्कि शादी के मेहमान की तरह तैयार दिख रहे हैं. ट्रेलर में शाहिद के साथ दोनों एक्ट्रेसेज की नहीं, बल्कि दोनों एक्ट्रेसेज की आपसी केमिस्ट्री को हाइलाइट किया गया है. इसलिए होने को इस कन्फ्यूजन के कॉकटेल में कुछ भी हो सकता है. यहां देखें कॉकटेल 2 का ट्रेलर:

कैसा है नया कॉकटेल?

होमी अदजानिया ने 2012 वाली ऑरिजिनल फिल्म डायरेक्ट की थी. कॉकटेल 2 के डायरेक्टर भी वही हैं, इसका असर फिल्म के अर्बन टेक्सचर में दिख रहा है. इधर कुछ सालों से बॉलीवुड ये अर्बन सेटअप वाली कहानियां भी बहुत मजे से नहीं दिखा पाया है. गाने मजेदार हैं और पहले हीपॉपुलर होने लगे हैं. यहां कॉकटेल 2 दिलचस्प फिल्म लग रही है. लेकिन पहली फिल्म के राइटर इम्तियाज अली थे और उन्होंने तीनों किरदारों के रिश्ते का कॉन्फ्लिक्ट दमदार रखा था.

इस बार राइटर लव रंजन और तरुण जैन हैं, जो अर्बन रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों में ज्यादा महारत रखते हैं. इसलिए शंका किरदारों और कहानी में उस डेप्थ की है जो 2012 वाली कॉकटेल में अर्बन फिल्म होने के बावजूद थी. कॉकटेल 2 का ट्रेलर तो दमदार है, फिल्म कितनी असरदार है ये 19 जून को थिएटर्स में पता चलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement