बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली की पर्सनल लाइफ में इस समय काफी कुछ चल रहा है. एक्ट्रेस का अपने ऑस्ट्रियन पति पीटर हाग से तलाक केस चल रहा है. उन्होंने उनपर कई सारे आरोप लगाए हैं. कुछ वक्त पहले रिपोर्ट्स सामने आईं कि सेलिना ने मुंबई में पीटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद उनके पति के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. अब मदर्स डे के मौके पर सेलिना ने एक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने पति पीटर को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं.
सेलिना ने कहा कि जब वो ऑस्ट्रिया अपने डिवोर्स केस के लिए कोर्ट गई थीं, तब उन्हें उनके बच्चों से नहीं मिलने दिया गया. एक्ट्रेस इसी दौरान अपने मृत बच्चे की कब्र पर भी पहुंचीं, जहां उनका इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ. सेलिना ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों से मिलने का बहुत इंतजार किया, वो घर के बाहर खड़ी रहीं लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया.
सेलिना का छलका बच्चों के लिए दर्द
वीडियो के कैप्शन में पति पीटर पर आरोप लगाते हुए सेलिना ने लिखा, 'मेरे पास इन वीडियो को शेयर करने के अलावा कोई चारा नहीं है. जिस दिन मैं अपनी इज्जत, अपने बच्चों और अपने भाई की रक्षा के लिए ऑस्ट्रिया छोड़कर चली गई, उसी दिन मैंने अपने बच्चों को खो दिया. सुबह-सुबह, पड़ोसियों की मदद से, मैं चुपचाप उस जगह से भाग निकली जहां मुझे लगातार दबाव, अकेलापन, इमोशनल अब्यूज, अपमान और डर का सामना करना पड़ रहा था. क्योंकि मैंने इंडिया में कोर्ट केस किया था अपने घर में रहने के हक के लिए, जो 2004 में मैंने अपनी खुद की कमाई से खरीदा था, और क्योंकि मैंने अपने भाई के लिए मदद मांगी जो मिडल ईस्ट में कैद था, इसलिए मेरे बच्चों से मेरा कॉन्टैक्ट पूरी तरह बंद कर दिया गया.'
'ऑस्ट्रिया की फैमिली कोर्ट के संयुक्त कस्टडी के आदेश और मौजूदा फैसलों के बावजूद, मुझे अभी अपने तीन बच्चों से कोई भी बात करने की इजाजत नहीं दी जा रही है. मेरे पति और उनके पिता ने बच्चों को किसी अज्ञात जगह पर छिपा दिया है और उन्हें मेरे खिलाफ और मेरे हिंदू धर्म के खिलाफ ब्रेनवॉश कर रहे हैं. वो बच्चों के दिमाग को मेरे खिलाफ और मेरी आस्था के खिलाफ भड़का रहे हैं. दो हफ्ते पहले, जब ऑस्ट्रिया में मेरी तलाक की सुनवाई चल रही थी, मैं अपने ही घर के बाहर खड़ी थी… पूरी तरह टूट चुकी थी… और याद कर रही थी कि किस प्यार, डिवोशन, बलिदान और बिना शर्त ममता के साथ मैंने अपना परिवार पाला था.'
15 साल की शादी में सेलिना ने झेली तकलीफ
सेलिना आगे कहा कि कोर्ट में वादों के बावजूद, उन्हें उनके बच्चे वापिस नहीं दिए गए. उनके पास अब सिर्फ उनका दिवंगत बेटा शमशेर बचा है. सेलिना को सितंबर 2025 में तलाक के कागजात मिल चुके थे. सालों तक दर्द झेलने के बावजूद, उन्होंने शांति और दोस्ती से पीटर हाग से अलग होने की कोशिश की. लेकिन ऐसा हो ना सका. बल्कि उनसे उनकी मेहनत के पैसे, प्रॉपर्टी और स्वतंत्रता को छीनने की कोशिश हुई.
एक्ट्रेस का अंत में कहना है कि वो अब सिर्फ अपने बच्चे और इस शादी में दी गई अपनी कुर्बानी, मेहतन के पैसे और अपना हिस्सा चाहती हैं, जो उनसे शादी के 15 सालों में छीन लिया गया है. अब सेलिना एक टूटे दिल के साथ रह गई हैं. उनके लिए ये था मदर्स डे का दिन, लेकिन सेलिना ने हार नहीं मानी है. वो मां दुर्गा, काली और अंबिका की बेटी हैं. वो इंडिया आकर अपने हक के लिए लड़ेंगी और न्याय पाकर रहेंगी.