scorecardresearch
 

Brown Teaser: नशे और हत्याओं के खतरनाक खेल में फंसीं करिश्मा कपूर, दमदार थ्रिलर लग रही नई वेब सीरीज

करिश्मा कपूर की नई डार्क नॉएर थ्रिलर सीरीज ब्राउन का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर रिलीज हो गया है. ग्लैमर छोड़कर एक कॉप के रोल में नजर आ रहीं करिश्मा का ये अवतार बहुत दमदार है. बिना किसी डायलॉग के इस टीजर ने सोशल मीडिया पर ऐसा धप्पा मारा है कि रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस और गहरा गया है.

Advertisement
X
ब्राउन टीजर: दमदार है करिश्मा कपूर का कॉप अवतार (Photo: Screengrab)
ब्राउन टीजर: दमदार है करिश्मा कपूर का कॉप अवतार (Photo: Screengrab)

90s में जनता की फेवरेट एक्ट्रेसेज में से एक रहीं करिश्मा कपूर एक दमदार कमबैक की तलाश में नई वेब सीरीज ब्राउन के साथ आ रही हैं. पिछले कुछ सालों से टीवी पर बतौर जज एक्टिव नजर आ रहीं करिश्मा ने 2020 में मेंटलहुड वेब सीरीज की थी जिसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन पिछले साल आई नेटफ्लिक्स फिल्म मर्डर मुबारक कुछ खास पसंद नहीं की गई थी. अब ब्राउन का टीजर देखकर लग रहा है कि ये करिश्मा को कुछ ऐसे अंदाज में लेकर आने वाली है, जो जनता ने पहले नहीं देखा. और ये उनका धमाकेदार कमबैक हो सकता है.

ब्राउन के टीजर में क्या है?
करिश्मा कपूर की नई वेब सीरीज की कहानी कोलकाता के बैकग्राउंड पर सेट लग रही है. ब्राउन के टीजर में न एक भी डायलॉग है, न कहानी का कोई खास हिंट. ये टीजर आपको बस लगातार कहानी के सीन्स दिखाता है, जो रहस्यमयी होने के साथ-साथ खतरनाक, डरावने, चौंकाने वाले और सस्पेंस भरे हैं. इस सीरीज में करिश्मा कपूर एक कॉप रीता ब्राउन के किरदार में नजर आने वाली हैं. कई सीन्स में करिश्मा खुद नशे की लत का शिकार बनती नजर आ रही हैं.

अभी तक लोगों को अपने ग्लैमरस और फ़ैन्सी अवतार के लिए याद रहीं करिश्मा, ब्राउन में एकदम नए अवतार में नजर आ रही हैं. टीजर में उनके एक्सप्रेशन और एक्टिंग कहानी के माहौल को सूट करते हुए लग रहे हैं. ब्राउन का टीजर देखकर यही लगता है कि करिश्मा की ये वेब सीरीज दमदार थ्रिलर होने वाली है. यहां देखें 'ब्राउन' का टीजर:

Advertisement

अभिनव देव का डार्क मैजिक ब्राउन के डायरेक्टर अभिनव देव हैं जिन्होंने डेल्ही बेली (2011), टीवी सीरीज 24 (2013), इरफान खान की फिल्म ब्लैकमेल (2018) और सावी (2024) जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं. डार्क नॉएर थ्रिलर फिल्मों के मामले में अभिनव एक्साइटिंग डायरेक्टर हैं. उनके हाथ में ब्राउन की कमान होना भी इस सीरीज के लिए एक्साइटेड होने की एक वजह है. जी5 की ये वेब सीरीज टीजर से तो दमदार नजर आ रही है मगर अभी इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है. ऐसे में फिल्मचियों को अब इस शो का बेसब्री से इंतजार रहेगा

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement