scorecardresearch
 
Advertisement

Parliament Monsoon Session 2026 Live: 'सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा तैयार', विपक्ष की शर्त पर बोले रिजिजू

aajtak.in | नई दिल्ली | 22 जुलाई 2026, 12:17 PM IST

Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद के चालू मॉनसून सत्र के तीसरे दिन विपक्षी दलों के सदस्य काले कपड़ों में पहुंचे हैं. हंगामे के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही नहीं चल सकी और स्पीकर ओम बिरला ने सदन 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें....

Parliament Monsoon Session Live Updates Parliament Monsoon Session Live Updates

संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है और इस सत्र के शुरुआती दो दिनों की कार्यवाही नीट पेपर लीक, कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ चुका है. तीसरे दिन भी दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी.

हंगामे के कारण स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. वहीं, राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सिक्किम के नामची जिले में हुए टनल हादसे पर दुख व्यक्त किया. सदन में इस हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई. राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे के कारण 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
 

12:16 PM (18 मिनट पहले)

Monsoon Session 2026: लोकसभा-राज्यसभा दो बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. स्पीकर ओम बिरला ने नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार के तैयार होने के बाद कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

 

12:13 PM (20 मिनट पहले)

यह मुद्दा कांग्रेस-सपा नहीं, नौजवानों का... हम सब लड़ रहे- अखिलेश

Posted by :- Bikesh Tiwari

अखिलेश यादव ने कहा कि यह मुद्दा कांग्रेस या सपा का नहीं, छात्रों का है. युवा-छात्र, नौजवान सबके हैं. हम सब लड़ रहे हैं और सड़कों पर आंदोलन होगा उनके लिए. हमारे छात्रों के साथ जो व्यवहार छात्रों के साथ हुआ है, क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप. उन्होंने स्पीकर पर तंज करते हुए कहा कि आपने इनको बुलवा दिया, उनको बुलवा दिया. क्या समझौता कर लिया आपने. अखिलेश ने कहा कि हम मजबूरी में गए  हैं प्रधानमंत्री आवास. अगर आप यहां सुन लेते, तो हमें वहां नहीं जाना पड़ता. प्रधानमंत्री युवाओं को लेकर बाहर बोल सकते हैं, तो यहां क्यों बयान नहीं दे सकते.

12:05 PM (28 मिनट पहले)

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार- रिजिजू

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि चर्चा नियमों के तहत होती है. सभी दलों के साथ मिलकर स्पीकर तय करें. युवाओं के भविष्य के लिए सार्थक चर्चा हो.
 

11:48 AM (45 मिनट पहले)

Monsoon Session Live: पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, फिर चर्चा को तैयार- खड़गे

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. खड़गे ने चेयरमैन से स्पष्ट कहा कि पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो. उन्होंने गतिरोध खत्म करने को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद हम चर्चा के लिए तैयार हैं.

Advertisement
11:43 AM (50 मिनट पहले)

Monsoon Session: संसद में आज भी जोरदार हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा और राज्यसभा, संसद के दोनों ही सदनों में मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी कार्यवाही का हंगामेदार आगाज हुआ. काले कपड़ों में पहुंचे विपक्षी सदस्यों ने कार्यवाही शुरू होते ही वेल में आकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 

Advertisement
Advertisement