scorecardresearch
 

धर्मेंद्र प्रधान की बेटी ने डीएक्टिवेट किया Instagram अकाउंट, ऑनलाइन ट्रोलिंग से हुईं परेशान!

सोशल मीडिया यूजर्स ने नैमिषा प्रधान का इंस्टाग्राम अकाउंट ढूंढकर उनकी पुरानी पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में तीखी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया था. यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब छात्र प्रदर्शन और परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर धर्मेंद्र प्रधान पर विपक्ष का दबाव बढ़ रहा है.

Advertisement
X
नैमिषा प्रधान ने अमेरिकी यूनिवर्सिटी से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की थी. (File Photo- ITG)
नैमिषा प्रधान ने अमेरिकी यूनिवर्सिटी से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की थी. (File Photo- ITG)

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है. बताया जा रहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलनों और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया यूजर्स ने नैमिषा प्रधान का इंस्टाग्राम अकाउंट ढूंढकर उनकी पुरानी पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में तीखी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया था. इंडिया टुडे डिजिटल ने भी कई सोर्स से मिली जानकारी की पुष्टि की और पाया कि धर्मेंद्र प्रधान की बेटी का इंस्टाग्राम अकाउंट अब उपलब्ध नहीं है.

नैमिषा प्रधान ने 2023 में अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के फ्लेचर स्कूल से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) में सीनियर एसोसिएट के तौर पर काम शुरू किया.

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि जब धर्मेंद्र प्रधान देश के शिक्षा मंत्री हैं, तो उनकी बेटी ने उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रुख क्यों किया. वहीं, कई लोगों ने परिवार के सदस्य को निशाना बनाए जाने की आलोचना भी की. उनका कहना है कि राजनीतिक विरोध और आलोचना निर्वाचित प्रतिनिधियों तथा नीति-निर्माताओं तक सीमित रहनी चाहिए, उनके परिवार के उन सदस्यों को निशाना नहीं बनाना चाहिए, जिनका सार्वजनिक पद या फैसलों से कोई संबंध नहीं है.

Advertisement

बता दें कि यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब छात्र प्रदर्शन और परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर धर्मेंद्र प्रधान पर विपक्ष का दबाव बढ़ रहा है. विपक्षी दल उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने आरोपों को खारिज करते हुए विपक्ष पर छात्रों के मुद्दे का राजनीतिकरण करने और संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement