scorecardresearch
 

बड़ी बेटी की शादी की तैयारी में जुटे बोनी कपूर, व‍िदाई को लेकर हुए इमोशनल, कॉकटेल पार्टी में छाएंगे फिल्मी सितारे

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी 6 जुलाई को होने वाली है, जिससे कपूर परिवार में खुशी का माहौल है. बोनी कपूर ने शादी के बारे में बताया कि यह दो समुदायों का मिलाजुला समारोह होगा, जिसमें फिल्मी सितारे भी शामिल होंगे.

Advertisement
X
Anshula Kapoor shared a glimpse of their wedding celebrations on Instagram. (Credit: Instagram/@anhulakapoor)
Anshula Kapoor shared a glimpse of their wedding celebrations on Instagram. (Credit: Instagram/@anhulakapoor)

जुलाई का महीना अंशुला कपूर की जिंदगी में खुशियां लेकर आया है. 6 जुलाई को अंशुला अपने मंगेतर रोहन ठक्कर संग शादी करने जा रही हैं. कपूर खानदान में जश्न का माहौल है. इस बीच बोनी कपूर ने बेटी की शादी को लेकर बात की है. उन्होंने अंशुला की वेडिंग डिटेल शेयर की हैं, जिससे पता चल रहा है कि वो बेटी की शादी को यादगार बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे.

दुल्हन बनेंगी अंशुला 
बोनी कपूर बेटी अंशुला की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वो लाडली की शादी को लेकर खुश भी हैं और इमोशनल भी. आखिरकार किसी भी पिता के लिए बेटी की विदाई आसान नहीं होती है. iwmbuzz को दिए इंटरव्यू में उन्होंने शादी को लेकर कहा- शादी दो समुदायों का मिला-जुला समारोह होगी, जो एक ही दिन में पूरी कर दी जाएगी. 

वो कहते हैं कि कॉकटेल पार्टी के साथ जश्न दूसरे दिन जारी रहेगा, जिसमें फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे शामिल होंगे. वेडिंग कार्ड में ड्रेस कोड “मॉडर्न इंडियन” बताया गया है, ताकि खास मौके को यादगार बनाया जा सके और न्यूलीवेड्स कपल की खुशियों को सेलिब्रेट किया जा सके. 

अंशुला-रोहन की लव स्टोरी
अंशुला और रोहन पहली बार एक डेटिंग ऐप पर जुड़े थे और देर रात तक बातों से उनकी दोस्ती गहरी हुई. जुलाई 2025 में उनका रिश्ता एक नए पड़ाव पर पहुंचा, जब रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को प्रपोज किया. अंशुला ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की छोटी सी झलक दिखाई थी. 

Advertisement

अंशुला की शादी से पहले बोनी कपूर ने घर पर माता की चौकी रखी थी, जिसमें परिवार के सभी लोग शामिल हुए. बहन की शादी को लेकर अर्जुन इमोशनल भी दिखे. अंशुला अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया पर छोटी से छोटी अपडेट शेयर कर रही हैं. एक ओर जहां अंशुला पंजाबी परिवार से आती हैं, तो वहीं उनके होने वाले दूल्हे राजा रोहन गुजराती परिवार से हैं. पंजाबी और गुजराती का मिलन देखने के लिए इनके फैन्स भी बेकरार हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement