फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने बताया है कि उन्होंने 26 किलो वजन कम किया है. उन्होंने कहा कि उनकी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी आज उन्हें देखकर बहुत खुश होतीं. यह बात उन्होंने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कही. जिसमें कपूर ने श्रीदेवी के साथ खड़े अपनी एक एडिटेड तस्वीर शेयर की.
69 वर्ष की उम्र में बोनी कपूर ने अपनी सेहत पर जबरदस्त काम करते हुए पूरे 26 किलो वजन कम किया है. उनकी हालिया फिटनेस जर्नी से हर किसी को हैरान कर दिया है.
बोनी कपूर ने किया पोस्ट
बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ फोटो अपलोड कर कैप्शन लिखा, 'मुझे यकीन है कि श्रीदेवी मुझे इस फिटनेस में देखकर बहुत खुश होतीं.' यह दिखाता है कि वजन कम करने के उनके इस सफर के पीछे कितनी गहरी भावनाएं जुड़ी हैं.
इस पोस्ट ने न सिर्फ उनके शारीरिक बदलाव की वजह से लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि इस बात के लिए भी कि श्रीदेवी के गुजरने के कई साल बाद भी कपूर उनके साथ अपने गहरे जुड़ाव को जाहिर करते रहते हैं.
बोनी कपूर ने अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कैसे किया?
बोनी कपूर लंबे समय से अपने बढ़ते वजन की समस्या के बारे में बात करते रहे हैं. उन्होंने पिछले कुछ महीनों में अपनी लाइफस्टाइल में काफी बदलाव किया है. उनका पहले से ज्यादा दुबला-पतला दिखना और उनका नया स्टाइल, दोनों ही चीजों ने उनके फ़ैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के उनके साथियों का ध्यान खींचा है.
हालांकि उन्होंने अपने वजन कम करने के लिए किसी खास डाइट या एक्सरसाइज़ रूटीन के बारे में विस्तार से नहीं बताया है, लेकिन यह बदलाव इस बात का संकेत है कि उन्होंने वजन से जुड़ी अपनी पुरानी समस्याओं को पीछे छोड़ दिया है. उनकी हालिया तस्वीरें दिखाती हैं कि वे अब अपनी सेहत और तंदुरुस्ती को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं.
उनकी फिटनेस यात्रा में श्रीदेवी का क्या योगदान?
कपूर की इस पोस्ट ने श्रीदेवी की उन कोशिशों की यादें भी ताजा कर दी हैं, जिनमें वह कपूर को एक सेहतमंद लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करती थीं. एक पुराने इंटरव्यू में उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने बताया था कि श्रीदेवी अक्सर कपूर से सैर पर जाने के लिए कहती थीं, हालांकि उस समय उनकी ये कोशिशें हमेशा कामयाब नहीं हो पाती थीं.
बता दें कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की मुलाकात फिल्म 'मिस्टर इंडिया' की शूटिंग के दौरान हुई थी और जिन्होंने 1996 में शादी की थी. उनके बीच बहुत गहरा रिश्ता था. कपूर आज भी सोशल मीडिया पर श्रीदेवी को याद करते हुए जो पोस्ट शेयर करते हैं, उनमें उनके इस गहरे रिश्ते की झलक साफ दिखाई देती है.