एक्टर विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरुबा जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है. इसे लेकर काफी चर्चा है. मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती बॉलीवुड में बहुत सारी ऐसी फिल्में हैं, जो फैंस को खूब एंटरटेन करती हैं. आइए नजर डालते हैं उन फिल्मों पर...
तलवार
इस फिल्म में इरफान खान और कोंकणा सेन लीड रोल में थे. ये फिल्म आरुषी तलवार मर्डर केस पर बेड्स थी. इसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था.
तलाश
आमिर खान-रानी मुखर्जी और करीना कपूर स्टारर ये फिल्म 2012 में आई थी. फिल्म में दिखाया गया कि एक फेमस एक्टर की मौत हो जाती है, जिसकी इंवेस्टिगेशन आमिर खान करते हैं. करीना इस केस को सॉल्व करने में मदद करती हैं. रानी, आमिर की पत्नी के रोल में थीं.
Manorama Six Feet Under
फिल्म में सारिका और अभय देओल लीड रोल में थे. फिल्म में दिखाया गया कि मनोरमा अपनी जान बचाने के लिए भागती है और सत्यवीर के पास पहुंचती है. अगले दिन सत्यवीर को न्यूजपेपर से खबर मिलती है कि मनोरमा की मौत हो गई है. इसके बाद सत्यवीर इसकी खोजबीन में लग जाते हैं.
द स्टोनमैन मर्डर्स
इस फिल्म में केके मेनन, अरबाज खान जैसे स्टार लीड रोल में थे. फिल्म 2009 में आई थी. ये फिल्म एक साइको किलर पर बनी थी.
रणवीर सिंह के अलावा डिजिटल डेब्यू को लेकर चर्चा में ये स्टार्स
गुप्त
1997 की फिल्म गुप्त में राज बब्बर, बॉबी देओल ने अहम भूमिकाएं निभाईं. फिल्म में दिखाया गया कि राज बब्बर की मौत हो जाती है, जिसके खून के इल्जाम में उनके सौतेल बेटे बॉबी देओल को गिरफ्तार किया जाता है. हालांकि, बाद में कहानी में बहुत ट्विट्स देखने को मिलते हैं.
100 Days
ये फिल्म 1991 में आई थी. इसमें माधुरी दीक्षित, मुन मुन सेन और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे. फिल्म में रामा (मुनमुन सेन) की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया जाता है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा का गुजरात में रैपअप, 'सोनू' ने शेयर की बिहाइंड द सीन्स फोटोज
तीसरी मंजिल
आशा पारेख और शम्मी कपूर की ये फिल्म काफी पसंद की गई. फिल्म में दिखाया गया कि आशा पारेख रॉकी को ढूंढ़ती है, क्योंकि उसका ऐसा मानना है कि इसकी वजह से उसकी बहन ने सुसाइड किया था. फिल्म में बाद में खुलासा होता है कि वास्तव में उसकी बहन का मर्डर हुआ था.