शाहिद कपूर एक बार फिर अपने खूंखार अवतार में वापस आ गए हैं. 'कबीर सिंह' के बाद अब शाहिद 'ब्लडी डैडी' बन गए हैं. शाहिद कपूर की नई फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है. इसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
रोंगटे खड़े करेगा टीजर
फिल्म के टीजर में शाहिद कपूर को खतरनाक रूप में देखा जा सकता है. वीडियो की शुरुआत एक सायरन के बजने से होती है. फिर कमरे में शाहिद कपूर जोरदार एंट्री लेते हैं और सबकुछ थम-सा जाता है. उनके अंदर को सिंपथी नहीं है. उनके सामने जो भी आता है उसे वो मार देते हैं. सूट-बूट पहने शाहिद कपूर एक के बाद एक लोगों की जाने ले रहे हैं.
इस टीजर में शाहिद कपूर के अलावा संजय कपूर, रोनित रॉय, डायना पेंटी और राजीव खंडेलवाल भी हैं. शाहिद कपूर इस फिल्म के हीरो हैं या विलेन कहा नहीं जा सकता. लेकिन संजय और रोनित निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं. उनके अलावा डायना और राजीव अच्छे लोगों में से हैं. कुल-मिलाकर ये टीजर एक्शन, खून-खराबे और रोमांच से भरा है. टीजर से साफ है कि 'ब्लडी डैडी' के साथ शाहिद कपूर धमाका करने वाले हैं.
Get ready for a BLOODY good time at the movies. releasing on June 9, 2023
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor)
(1/2)
डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने फिल्म 'ब्लडी डैडी' को बनाया है. इसकी प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे हैं. ये फिल्म 9 जून को जिओ सिनेमा पर रिलीज होने जा रही है. वेब सीरीज 'फर्जी' के बाद ये शाहिद कपूर की दूसरी ओटीटी रिलीज है. शाहिद की ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी. इसमें शाहिद को दमदार रोल निभाते देखा गया.
'फर्जी' के खूब चर्चे हुए थे. इस सीरीज को अच्छे रिव्यू मिले और शाहिद कपूर संग विजय सेतुपति और अन्य एक्टर्स के काम को भी सराहा गया. डायरेक्टर राज और डीके के फैमिली मैन यूनिवर्स से 'फर्जी' का कनेक्शन है. इसके चलते फैंस इसके और भी ज्यादा दीवाने हो गए थे. 8 एपिसोड की ये सीरीज हफ्तों तक सोशल मीडिया पर छाई रही थी.