scorecardresearch
 

दुल्हन के जोड़े में दिखीं तान्या मित्तल, दिल्ली के चांदनी चौक में कर रहीं शॉपिंग, जल्द रचाएंगी शादी?

तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तीन पोस्ट्स शेयर किए हैं. इनमें वो शादी के जोड़े और लहंगे ट्राई करतीं नजर आ रही हैं. पहली पोस्ट में तान्या लाल रंग का वेडिंग लहंगा पहने हुए दिख रही हैं. ट्रायल रूम से निकलकर वह लहंगे में घूमती हैं और उनपर गुलाब के फूलों की बारिश की जाती है.

Advertisement
X
तान्या मित्तल की होगी शादी? (Photo: ITG)
तान्या मित्तल की होगी शादी? (Photo: ITG)

टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 19 में नजर आईं इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल ने सुर्खियों में जगह बना ली है. माना जा रहा है कि सबकी प्यारी तान्या जल्द शादी रचाने वाली है. इसका कारण सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट किया वीडियो है. इस वीडियो में तान्या मित्तल को दुल्हन के लाल जोड़े में नाचते देखा जा सकता है. इसी वीडियो ने उनकी शादी की अफवाओं को हवा दी है. ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि क्या सच में तान्या की शादी हो रही है? अगर हां, तो दूल्हा कौन है?

शादी रचाने वाली हैं तान्या मित्तल?

तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तीन पोस्ट्स शेयर किए हैं. इनमें वो शादी के जोड़े, लहंगे ट्राई करतीं और मीठे का मजा लेती नजर आ रही हैं. पहली पोस्ट में तान्या लाल रंग का वेडिंग लहंगा पहने हुए दिख रही हैं. ट्रायल रूम से निकलकर वह लहंगे में घूमती हैं और उनपर गुलाब के फूलों की बारिश की जाती है. इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'और तैयारियां शुरू हो गईं.'

दूसरी पोस्ट में तान्या नीले रंग का लहंगा पहने हुए हैं. ट्रायल रूम से निकलते हुए तान्या वहां मौजूद लोगों से कहती हैं, 'तुम लोग को ऐसा तो नहीं लग रहा, बिग बॉस फिर से चालू हो गया.' इस पोस्ट का कैप्शन है, 'ये लहंगा उनको पसंद आएगा?' एक और वीडियो में तान्या को दिल्ली के चांदनी चौक में देखा जा सकता है. वो रिक्शे में बैठी हैं और अपना चेहरा मास्क से छिपाए हैं. हालांकि फैंस उन्हें पहचान लेते हैं और उनके साथ फोटो क्लिक करवाते हैं. यहां तान्या ने केक का मजा भी लिया.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

उत्साहित हुए फैंस

ये सभी पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं. इनपर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'तान्या की शादी होने वाली है. तो क्या रेडिट पर फरवरी की शादी की न्यूज ब्रेक हुई थी... वो सच थी?' कई लोगों ने 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को उनकी कथित शादी के लिए बधाई दी, तो कुछ ने शक भी जताया. एक ने ट्वीट किया, 'मेरी इंस्टिंक्ट्स चिल्ला रही हैं कि ये उसकी शादी नहीं है. वो तान्या है.....ऐसे ही शादी अनाउंस कर देगी?' दूसरे ने लिखा, 'मुझे लग रहा है तान्या कुछ अच्छा धमाका करने वाली है, तो इंतजार करते हैं गाइज. मेरी गट फीलिंग कह रही है इतनी जल्दी तो शादी नहीं करेगी.'

वैसे तान्या मित्तल ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर शादी की बात को कन्फर्म नहीं किया है. आगे की अपडेट्स और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है. बता दें कि तान्या मित्तल एक बिजनेसपर्सन, इन्फ्लुएंसर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी हैं. उन्होंने 2025 के महाकुंभ में अपने अनुभव वाली एक वायरल वीडियो के बाद देशभर में पहचान पाई थी. वह अपने लाइफस्टाइल ब्रांड 'Handmade with Love by Tanya; की फाउंडर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. 'बिग बॉस 19' में तान्या ने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था. वो पूरे सीजन देशभर में चर्चा का विषय बनी रहीं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement