scorecardresearch
 

Bhai Tera Star Hai Trailer: 'लूजर' एक्टर की कहानी में हीरो बने राघव जुयाल, मजेदार है कॉमेडी

टीवी रियलिटी शोज से निकलकर, अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुके राघव जुयाल अब बतौर लीड हीरो अपनी पहली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' लेकर आ रहे हैं. फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. राघव की तगड़ी कॉमेडी वाली ये फिल्म 30 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी.

Advertisement
X
'भाई तेरा स्टार है' ट्रेलर में राघव का जलवा (Photo: Screengrab)
'भाई तेरा स्टार है' ट्रेलर में राघव का जलवा (Photo: Screengrab)

टीवी रियलिटी शोज से बतौर डांसर और होस्ट पॉपुलर हुए राघव जुयाल के एक्टिंग टैलेंट की डिस्कवरी, फैंस के लिए बहुत मजेदार रही है. अब राघव एक लीड हीरो के रोल में अपनी पहली फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है भाई तेरा स्टार है.

किल और निशानची 2 जैसी फिल्मों के साथ-साथ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड वेब सीरीज में अपने काम से राघव ने लोगों की खूब तारीफें बटोरी थीं. पिछले कुछ सालों से उनका काम देखकर उनके फैंस लगातार ये डिमांड कर रहे थे कि अब उन्हें एक सोλο फिल्म भी करनी चाहिए. भाई तेरा स्टार है से राघव ने फैंस की ये डिमांड पूरी कर दी है. उनकी इस फिल्म का ट्रेलर आ गया है, जो काफी मजेदार है.

'हीरो' नहीं 'स्टार' बने राघव

भाई तेरा स्टार है के ट्रेलर में राघव लंदन में एक स्ट्रगलिंग एक्टर के रोल में नजर आ रहे हैं. स्ट्रगल के इस दौर में उन्होंने कई लोगों से उधार ले रखे हैं. अपने पैसे मांगने वालों से डील करने का उनका तरीका ट्रेलर में काफी मजेदार है. उनके देनदारों में से एक का रोल संजय कपूर करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

राघव का कैरेक्टर जिस तरह अपने कर्जों के बीच झूठे बहाने बना रहा है और कहानियां गढ़ रहा है, उसके पीछे उसका एक्टिंग टैलेंट है. ये टैलेंट उनके करियर को तो आगे नहीं बढ़ा पा रहा, लेकिन सर्वाइव करने में काफी मदद कर रहा है. यहां देखें 'भाई तेरा स्टार है' का मजेदार ट्रेलर:

राघव के टैलेंट ने डाली कॉमेडी में जान

भाई तेरा स्टार है के ट्रेलर में सिचुएशंस और सीन्स काफी फनी हैं, लेकिन इस मजेदार कॉमेडी को असली रंग दमदार कॉमिक टाइमिंग ही दे सकती है और राघव का नेचुरली मजेदार अंदाज इस काम को बहुत आसान बना दे रहा है. उनकी परफॉर्मेंस में एनर्जी देखने लायक है और उनका किरदार 'हीरो' बन पाए या नहीं, स्टार तो जरूर है.

डायरेक्टर विवेक बी अग्रवाल की फिल्म भाई तेरा स्टार है 30 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. इसमें राघव के साथ संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, निहारिका एन, निकी अनेजा वालिया और विकल्प मेहता जैसे कलाकार हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement