scorecardresearch
 

Pati Patni aur Woh Do teaser: 3 हीरोइन संग इश्क लड़ाएंगे आयुष्मान, पतियों के यून‍िवर्स में होगी एंट्री

आयुष्मान खुराना की नई फिल्म पति, पत्नी और वो दो का टीजर जारी हो गया है. इस बार फिल्म के अंदर पति और पत्नी के अलावा दो और लड़कियों का चक्कर होने वाला है. डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की नई फिल्म में काफी सारा ड्रामा नजर आ रहा है.

Advertisement
X
पति, पत्नी और वो दो का टीजर (Photo: Trailer Thumbnail)
पति, पत्नी और वो दो का टीजर (Photo: Trailer Thumbnail)

'महाभारत' बनाने वाले डायरेक्टर बी आर चोपड़ा 70 के दशक में 'पति पत्नी और वो' फिल्म लेकर आए थे, जिसमें हसबैंड के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के मुद्दे को पर्दे पर दिखाया गया था. इस फिल्म को तब काफी पसंद किया. फिर कई सालों बाद डायरेक्टर मुदस्सर अजीज इसे दोबारा रीमेक करके साल 2019 में सेम नाम से लेकर आए. 

मुदस्सर अजीज की फिल्म 'पति पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर थे जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. अब इस फिल्म को फ्रेंचायजी में बदल दिया गया है, जिसका दूसरा पार्ट 'पति पत्नी और वो दो' के नाम से आ रहा है. इस सीक्वल का टीजर जारी किया गया है, जो देखने में मजेदार लग रहा है. 

समय बदला, मगर पति की नीयत नहीं!

मुदस्सर अजीज की नई फिल्म पति पत्नी और वो दो में आयुष्मान खुराना, पुलिस इंस्पेक्टर प्रजापति पांडे बने हैं. उनकी पत्नी के रोल में वामिका गब्बी दिखी हैं. और वो में इस बार दो हीरोइन्स कास्ट की गई हैं. सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह, आयुष्मान के साथ फिल्म में इश्क लड़ाती दिखाई देंगी. 

टीजर की शुरुआत 70s वाली 'पति पत्नी और वो' से होते हुए, नई वाली फिल्म तक होती है. जिसमें ये बताया गया है कि समय बदलता है, मगर पति लोगों की नीयत कभी नहीं बदलती. आगे आयुष्मान तीनों हीरोइन्स के साथ रोमांस करते नजर आते हैं. फिल्म में तीनों हीरोइन्स के बीच काफी सारा ड्रामा और कंफ्यूजन पैदा किया गया है. इस कंफ्यूजन के पीछे का कारण आयुष्मान किस तरह बनते हैं, ये जब फिल्म आएगी तब पता चल जाएगा. 

Advertisement

यहां देखें टीजर

फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को भी काफी समय तक टाला गया, मगर अब ये एक समर फैमिली फिल्म की तरह थिएटर्स में आ रही है. इसमें कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए विजय राज भी हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement