scorecardresearch
 

जब आशा भोसले को पति आर डी बर्मन ने झाड़ू में रखकर दी थी मछली, क्या थी वजह?

आशा भोसले के निधन के बाद उनका एक पुराना किस्सा चर्चा में है, जब आर डी बर्मन ने उन्हें झाड़ू में मछली रखकर गिफ्ट दिया था. इसके पीछे उनकी क्या मंशा थी- इसका जिक्र खुद आशा ने किया था.

Advertisement
X
आर डी बर्मन ने दिया आशा भोसले को अनोखा गिफ्ट (Photo: ITG))
आर डी बर्मन ने दिया आशा भोसले को अनोखा गिफ्ट (Photo: ITG))

आशा भोसले के जाने के बाद उनकी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी याद ताजा हो गई हैं. उनके गाने, उनकी हंसी, उनके किस्से- सब कुछ अब एक अनमोल विरासत बन चुके हैं. इन्हीं यादों में से एक बेहद दिलचस्प किस्सा जुड़ा है उनके और आर डी बर्मन यानी पंचम दा के रिश्ते से- जो जितना खूबसूरत था, उतना ही अनोखा भी.

जब पंचम दा ने दिया था ‘झाड़ू वाला’ गिफ्ट

आशा बेहद सफाईपसंद महिला थीं. एक बार उनकी इसी आदत ने आरडी बर्मन को मौका दे दिया. पंचम दा के नाम से मशहूर कम्पोजर-सिंगर ने पत्नी आशा को जन्मदिन पर झाड़ू ही गिफ्ट कर दिया. वो भी एक ट्विस्ट के साथ. 

BBC को दिए एक पुराने इंटरव्यू में आशा भोसले ने खुद इस मजेदार किस्से का जिक्र किया था. उन्होंने कहा-  झाड़ू के अंदर मछली रखी थी. मच्छलियों के साथ झाड़ू रखकर मुझे गिफ्ट किया था. मैं खाना पकाती हूं, मछली वगैरह पकाती हूं, झाड़ू से सफाई करती हूं. तो उन्होंने ये दोनों मुझे दिया था. वो बांगड़ मछली जो होती है वही डालकर दी थी.

घर ही था रिहर्सल रूम

आशा भोसले ने अपने उन दिनों को याद करते हुए ये भी बताया था-“हम लोग घर में ही संगीत के रिहर्सल करते थे. हमारे घर में एक रूम होता था जहां सारी प्रैक्टिस की जाती थी. सब सिंगर या कोई भी हो वहीं बैठते थे.”

Advertisement

यही वो जगह थी, जहां से कई सुपरहिट गानों की शुरुआत हुई, जहां सुर बनते थे, रिश्ते गहराते थे और संगीत एक परिवार की तरह जिया जाता था.

आशा और पंचम दा की लव स्टोरी

आशा भोसले और आर डी बर्मन की कहानी सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं थी, ये एक गहरी मोहब्बत की कहानी भी थी. कहते हैं कि पंचम दा लंबे समय तक आशा जी को पसंद करते थे. दोनों ने साथ में काम करते-करते एक-दूसरे को समझा, और फिर 1980 में शादी कर ली.

उनका रिश्ता पारंपरिक नहीं था. दोनों के अपने-अपने संघर्ष थे, अपनी-अपनी जिंदगियां थीं. लेकिन संगीत ने उन्हें हमेशा जोड़े रखा. भले ही बाद में वो अलग रहने लगे, लेकिन उनके बीच का प्यार और सम्मान कभी कम नहीं हुआ.

‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘चुरा लिया है तुमने’ जैसे अनगिनत गाने आज भी उनके रिश्ते की गवाही देते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement