अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में शुमार किए जाते हैं. धुरंधर फिल्म ने उनके करियर को एक नई उड़ान दी है. मगर पर्सनल और मैरिड लाइफ में उन्होंने काफी उथल-पुथल देखी है. पत्नी मेहर जेसिया संग उनका बसा-बसाया घर टूट गया. तलाक का उनपर गहरा असर हुआ. अब अर्जुन ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में बात की है.
अर्जुन का छलका दर्द
Cancelled to Crown में साइकोलॉजिस्ट सोहिनी संग बातचीत में अर्जुन ने अपने दिल में दबे दर्द और लाइफ के डार्क फेज के बारे में बात की. अर्जुन से पूछा गया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कब सबसे ज्यादा अकेलापन महसूस किया था? इसपर उन्होंने कहा- मैंने सबसे ज्यादा अकेलापन उस वक्त फील किया था जब मैं खुद से कनेक्टेड नहीं था, जिस तरह मैं आज हूं.
अर्जुन ने बताया कि उस वक्त मेहर जेसिया संग उनकी शादी मुश्किल दौर से गुजर रही थी. एक्टर बोले- मेरी शादी में कुछ ठीक नहीं चल रहा था और ये बहुत दुखद था. मुझे लगता है कि प्यार स्थिर नहीं होता. जिंदगी में कुछ भी स्थिर नहीं होता. हम लगातार बदलते रहते हैं
अर्जुन ने अपना दर्द बयां करते हुए आगे कहा- मुझे लगता है कि वो मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौर था. उसी वक्त मेरी मां को कैंसर हो गया था. मैं उन्हें खो रहा था. मेरे जो भी करीब थे, मैं उन्हें खो रहा था. उससे लगभग 3 साल पहले मैंने अपने पिता को खो दिया था. मैं दोस्तों को भी खो रहा था. मैंने जिन्हें पाने में बहुत मेहनत की थी, मैं उन सभी को खो रहा था.
गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बदली जिंदगी
बता दें कि अर्जुन ने साल 1998 में मेहर जेसिया संग शादी की थी. इससे उनकी दो बेटियां हैं, जिनके नाम माहिका और मायरा हैं. मगर शादी के 21 साल बाद कपल का तलाक हो गया था. तलाक के बाद अर्जुन की जिंदगी में गैब्रिएला डेमेट्रियस प्यार की बाहर लेकर आईं.
गैब्रिएला डेमेट्रियस के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने बताया कि उन्होंने मुश्किलों से बाहर निकलने में उनकी मदद की. गैब्रिएला के बारे में अर्जुन बोले- मैं बहुत लकी था, क्योंकि उस वक्त मुझे गैब्रिएला जैसा पार्टनर मिला था.
बता दें कि गैब्रिएला, अर्जुन से 15 साल छोटी हैं. मगर उनका रिश्ता अटूट है. बीते कई सालों से अर्जुन और गैब्रिएला लिवइन में रह रहे हैं. बिना शादी के ही अर्जुन और गैब्रिएला 2 बेटों के पेरेंट बन चुके हैं. वहीं पहली पत्नी से भी अर्जुन की दो बेटियां हैं