scorecardresearch
 

गावस्कर के कमेंट पर भड़कीं अनुष्का-रिस्पेक्टेड मिस्टर गावस्कर, कब मुझे घसीटना बंद होगा?

इस बारे में अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखकर सुनील गावस्कर से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि आप मिस्टर गावस्कर आपका कमेंट काफी खराब था और मैं जानना चाहती हूं कि आपने ऐसा क्यों कहा. मुझे पता है आपके मन में और भी अलग बातें कहने को होंगी तो आपने इसी को क्यों चुना.

Advertisement
X
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

आईपीएल की शुरुआत होने से क्रिकेट फैन्स बेहद खुश हैं. रोज हम सभी किसी ना किसी टीम का मुकाबला होते देख रहे हैं. हालांकि साथ ही खराब परफॉर्म करने वाली खिलाड़ियों को ट्रोल भी किया जा रहा है. इसी के चलते गुरूवार का दिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिए अच्छा नहीं रहा. 

विराट की की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच किंग्स XI पंजाब के साथ हुआ था. इस मैच के दौरान कोहली से दो कैच छूट गईं. ऐसे में फैन्स काफी नाराज थे तो वहीं ट्रोल्स ने भी उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. कोहली की ढीली परफॉरमेंस को देखते हुए कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने अनुष्का शर्मा को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया, जिसपर अब विरुष्का के फैन्स भड़क गए. अब अनुष्का का इसे लेकर रिएक्शन भी आ गया है. 

अनुष्का शर्मा ने सुनील गावस्कर पर उठाये सवाल

इस बारे में अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखकर सुनील गावस्कर से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि आप मिस्टर गावस्कर आपका कमेंट काफी खराब था और मैं जानना चाहती हूं कि आपने ऐसा क्यों कहा. मुझे पता है आपके मन में और भी अलग बातें कहने को होंगी तो आपने इसी को क्यों चुना. आप लोगों की इज्जत करते हैं लेकिन मेरे लिए वो क्यों नहीं है. साल 2020 आ गया है और फिर भी मुझे वही देखने को मिल रहा है जो मेरे साथ पहले हो चुका है. ऐसा क्यों है.

Advertisement
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पार शेयर किया लंबा नोट

 

सुनील गावस्कर ने दी सफाई

इस बारे में सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि वे विराट कोहली की कम प्रैक्टिस के बारे में बात कर रहे थे. उन्होंने कुछ भी नीचा दिखाने वाला नहीं कहा था. वे अनुष्का शर्मा पर इल्जाम नहीं लगा चाहते थे और ना ही उन्होंने कुछ सेक्सिस्ट कहा था. गावस्कर ने कहा कि मैं अनुष्का पर विराट कोहली की नाकामयाबी का इल्जाम नहीं लगा रहा था. मैं तो क्रिकेट की वीडियो के बारे में बोल रहा था. लोगों ने मेरे शब्दों को गलत ले लिया. मैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से उस क्लिप को सुनने का आग्रह करता हूं. मेरी तरफ से कोई गलतफहमी नहीं हुई है. 

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैन्स इस जोड़ी को ट्रोल करने वालों और अन्य लोगों से विराट कोहली की खराब परफॉरमेंस का ठीकरा अनुष्का शर्मा के सिर पर ना फोड़ने के लिए कह रहे हैं. कई फैन्स का कहना है कि सुनील गावस्कर की कही बात बिल्कुल भी ठीक नहीं थी और उन्हें BCCI से हटाने की बात भी हो रही है. वहीं कई लोग इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि अनुष्का को उनकी प्रेगनेंसी में ट्रोल करना सही नहीं है, खासकर जब उनका कोई रोल ना हो. सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा ट्रेंड कर रही हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. 

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है जब विराट कोहली की परफॉरमेंस के खराब होने पर अनुष्का शर्मा को ट्रोल किया जा रहा है. इससे पहले भी ऐसा हो चुका है. उस समय भी कई लोगों ने अनुष्का शर्मा के बारे में बातें कहीं थीं जिनका एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया था. अनुष्का के ट्रोल होने पर विराट कोहली ने भी ट्रोल्स की निंदा की थी. 

और पढ़ें


 

Advertisement
Advertisement