scorecardresearch
 

ससुर मिथुन की वजह से मदालसा ने किया टीवी में काम, बताया कैसे हैं ससुराल वाले

मदालसा शर्मा का कहना है कि उनके ससुर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने उन्हें करियर में काफी सपोर्ट किया है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि मिथुन चक्रवर्ती ने ही उन्हें टीवी पर काम करने के लिए प्रेरित किया था, जिसकी वजह से उन्हें आज इतना फेम मिला है.

Advertisement
X
बहू मदालसा को सपोर्ट करते हैं मिथुन चक्रवर्ती (Photo: Instagram @madalsasharma)
बहू मदालसा को सपोर्ट करते हैं मिथुन चक्रवर्ती (Photo: Instagram @madalsasharma)

स्टार प्लस के टीवी सीरियल अनुपमा से घर-घर में फेमस हो चुकीं एक्ट्रेस मदालसा शर्मा अक्सर अपनी सक्सेस पर बात करती नजर आती हैं. शो में काव्या का रोल प्ले करके मदालसा ने ऑडियंस की नफरत और प्यार दोनों पाया. एक्ट्रेस इसका क्रेडिट अपनी फैमिली को देती हैं. मदालसा ने कई बार बताया कि कैसे उनके पति महाअक्षय चक्रवर्ती यानी मिमोह ने उन्हें शादी के बाद सपोर्ट किया. 

पति मिमोह ने दिया साथ

मदालसा शर्मा ने Hautterfly से बातचीत के दौरान बताया कि उनके घर में सभी फेमिनिस्ट हैं. हर किसी ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बनाने में सहयोग किया है. एक्ट्रेस ने कहा, 'टच वुड, सब लोग इस बारे में बहुत समझदार और सपोर्टिव हैं. इससे मुझे पूरी आजादी मिल जाती है, क्योंकि मेरे सास-ससुर, मेरे पति, सब बहुत कूल और सपोर्टिव हैं.'

'शादी के बाद जो भी काम मैंने किया है, वो सब मिमोह की वजह से ही हुआ है. वो बहुत सपोर्टिव रहे हैं. शूटिंग कभी-कभी बहुत लेट चलती हैं, पैक-अप देर से होते हैं. वरना ये सब करना मुश्किल हो जाता. खासकर डेली सोप में तो रोज लंबे-लंबे घंटे सेट पर रहना पड़ता है. मिमोह ने हमेशा बहुत ज्यादा सपोर्ट किया है.'

मदालसा ने आगे खुलासा किया है कि उन्हें टीवी में जाने के लिए ससुर मिथुन चक्रवर्ती ने बढ़ावा दिया था. एक्टर ने उन्हें सलाह दी, जिसके बाद एक्ट्रेस के पास अनुपमा जैसा सीरियल आया. मदालसा ने ससुर मिथुन चक्रवर्ती के लिए कहा, 'वो पहले इंसान थे जिन्होंने मुझसे कहा कि मिठ्ठी, जब भी तेरे पास टीवी का कोई काम आए, तुम्हें वो करना है क्योंकि टीवी की एक बहुत बड़ी ऑडियंस है. अनुपमा के बाद, जो फेम और पहचान मुझे मिली, वो 20-22 फिल्में करके भी नहीं मिल पाई है.'

Advertisement

मेल फेमिनिस्ट हैं ससुर मिथुन चक्रवर्ती

इसी बातचीत में मदालसा शर्मा ने अपने ससुर मिथुन चक्रवर्ती को 'मेल फेमिनिस्ट' बताया. उन्होंने कहा कि एक्टर पुरानी सोच को बिल्कुल भी नहीं मानते कि लड़की को खास तरीके से कपड़े पहनने चाहिए, खास तरह से चलना चाहिए, इस उम्र तक शादी कर लेनी चाहिए, एक वक्त के बाद बच्चे पैदा कर लेने चाहिए, या शादी के बाद खुद को बदल लेना चाहिए. मदालसा ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती इन सब बातों के ठीक उलट हैं. 

बता दें कि मदालसा शर्मा और मिमोह चक्रवर्ती की शादी साल 2018 में हुई थी. मिमोह, मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे हैं और बॉलीवुड की फिल्मों और सीरीज में अक्सर नजर आते रहते हैं. वहीं, मदालसा भी आखिरी बार अपने ससुर की फिल्म 'बंगाल फाइल्स' में नजर आई थीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement