मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) हिंदी सिनेमा के एक लोकप्रिय अभिनेता हैं. हिंदी सिनेमा के वह पहले डिस्को डांसर हैं. उनका असली नाम गौरंगा चक्रवर्ती है. उन्होंने मुख्य रूप से हिंदी और बंगाली भाषा की फिल्मों में अभिनय किया.
मिथुन चक्रवर्ती वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हैं और 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रचार कर रहे हैं.
मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 7 फरवरी 2014 को हुए पश्चिम बंगाल राज्यसभा विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी, TMC) की ओर से उन्हें राज्यसभा सदस्य के लिए नामित किया था. 26 दिसंबर 2016 को, उन्होंने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया. 7 मार्च 2021 को, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से ठीक पहले, मिथुन चक्रवर्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए.
मिथुन दा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं. जनवरी 2024 में, चक्रवर्ती को भारत सरकार द्वारा तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. वर्ष 1989 में मुख्य अभिनेता के रूप में 19 फिल्में रिलीज करने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हैं.
मिथुन चक्रवर्ती ने अपने अभिनय की शुरुआत आर्ट हाउस ड्रामा मृगया (1976) से की, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. उनको 1982 की फिल्म डिस्को डांसर से अधिक प्रसिद्धि मिली, जो भारत और सोवियत संघ में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफल फिल्म थी. डिस्को डांसर के अलावा, उनको मुख्य कलाकार और चरित्र कलाकार दोनों के रूप में कई अन्य फिल्मों के लिए भी पहचान मिली.
मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को कलकत्ता (अब कोलकाता), पश्चिम बंगाल में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था. उन्होंने ओरिएंटल सेमिनरी में अध्ययन किया और फिर बी.एससी. की उपाधि प्राप्त की. कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से रसायन विज्ञान में डिग्री. उसके बाद, उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणे से स्नातक किया है.
उन्होंने पहली बार 1979 में अभिनेत्री हेलेना ल्यूक से शादी की, लेकिन शादी के चार महीने बाद दोनों अलग हो गए और तलाक के लिए अर्जी दी. इसके बाद उन्होंने 1979 में अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की. चक्रवर्ती और योगिता के चार बच्चे हैं- मिमोह, उशमे चक्रवर्ती, नमाशी चक्रवर्ती और एक गोद ली हुई बेटी दिशानी चक्रवर्ती.
सड़कों और फुटपाथ पर रातें गुजारने वाले मिथुन चक्रवर्ती ने पेट भरने और वॉशरूम के लिए जिम में झाड़ू-पोंछा लगाने का काम किया है. नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद भी वो काम के लिए तरसते रहे, लेकिन अपने कड़े संघर्ष के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री का बड़ा मेगास्टार बनकर दिखाया.
मिथुन चक्रवर्ती का मड आइलैंड वाला फार्म हाउस इतना बड़ा है कि इसमें आराम से एक पूरा गांव बस सकता है. 1.5 एकड़ का ये आलीशान एस्टेट बेहद खास है. बेटे मिमोह और नमाशी ने घर के अलग कॉटेज, 22 कुत्तों, स्टूडियो और होम ऑफिस की झलक दिखाई.
मिथुन चक्रवर्ती की फैन फॉलोइंग कितनी ज्यादा तगड़ी है, इसका एक उदाहरण फराह खान और शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ओम शांति ओम के दौरान देखा था. फिल्म के एक स्पेशल सॉन्ग के दौरान मिथुन चक्रवर्ती से मिलने के लिए लोग इतने दीवाने हुए कि सेट पर भगदड़ जैसे हालात हो गए.
बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती का मुंबई के मड आइलैंड स्थित बंगला बेहद खास और भव्य है. लगभग 1.5 एकड़ (करीब 65,000 स्क्वेयर फीट) में फैला यह आलीशान घर सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि एक अनोखा आशियाना है.
बॉलीवुड में करीब पांच दशक लंबे करियर में नेशनल अवॉर्ड जीतने से लेकर अपने दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का हिस्सा बनने तक इस एक्टर ने ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया, जो हैरान करता है.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती BJP नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की. मिथुन चक्रवर्ती के हाथ से मेटल प्लेट निकालने की सर्जरी सफल रही है.
Mithun Chakraborty की बेटी दिशानी चक्रवर्ती जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने अपने मंगेतर माइल्स मैंटजारिस के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। दोनों ने कैलिफोर्निया में सगाई की थी और 6 दिसंबर 2026 को शादी करेंगे।
6 दिसंबर 2026 को कपल शादी के बंधन में बंधेगा. फैंस मिथुन की बेटी का घर बसता हुआ देखकर फूले नहीं समा रहे हैं.
चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा भी कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं. मदालसा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करियर की शुरुआत में एक डायरेक्टर ने उनसे गंदी डिमांड की थी.
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने लंबे समय के पार्टनर माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई की कर ली है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक प्रपोज़ल की तस्वीरें शेयर कीं और फैंस को उनके इस खास पल की झलक दिखाई.
पश्चिम बंगाल में BSF को सौंपे जाने वाली जमीन पर बाड़ लगाने का काम चल रहा है. कूचबिहार के तीन बीघा कॉरिडोर के पास बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) ने जमीन सर्वेक्षण में रुकावट डाली. ऐसे में बीजेपी नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने BGB की इस हरकत पर चेतावनी दीया गया
बॉलीवुड में नेपोटिज्म और स्टारकिड का मुद्दा अक्सर ही सामने आता है. अब जब इस बारे में मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे से सवाल किया गया तो जानिए उन्होंने क्या कहा.
बंगाल में BJP की जीत के पीछे बूथ स्तर की मजबूत तैयारी, महिलाओं और युवाओं तक सीधा संपर्क और आक्रामक प्रचार अहम रहे. पार्टी ने भरोसा कार्ड, परिवर्तन यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपना संदेश घर-घर पहुंचाया.
मदालसा शर्मा का कहना है कि उनके ससुर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने उन्हें करियर में काफी सपोर्ट किया है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि मिथुन चक्रवर्ती ने ही उन्हें टीवी पर काम करने के लिए प्रेरित किया था, जिसकी वजह से उन्हें आज इतना फेम मिला है.
मिथुन चक्रवर्ती की बहू और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है. उनसे पूछा गया कि क्या उन पर मां बनने का प्रेशर बनाया गया.
मदालसा बताती हैं एक बहुत मशहूर फिल्ममेकर ने मुझे मीटिंग के लिए बुलाया था. मैं उस वक्त करीब 19 साल की थी. उसने मुझसे कहा कि वो एक ऐसी लड़की ढूंढ रहा है जो बिकिनी में कंफर्टेबल हो.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. टीएमसी ने बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती के एक बयान को लेकर आरोप लगाया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धमकी दी है. टीएमसी ने बीजेपी से सवाल पूछा है कि क्या वह ऐसे ही महिलाओं का सम्मान करते हैं.
बीजेपी नेता पश्चिम बंगाल ने ये कहकर राज्य का चुनावी तापमान बढ़ा दिया है कि वेस्ट बंगाल को 'वेस्ट बांग्लादेश' बनाने की कोशिश की गई. उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर बरसते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि बंगाल दूसरा देश है, लेकिन इस धारणा को सफल नहीं होने दिया जाएगा.
फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को बंगाल के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जा रहा है. जिससे प्रोड्यूसर और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखकर हस्तक्षेप की अपील की है. उन्होंने बताया कि थिएटर मालिकों को सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धमकाया जा रहा है, इसलिए फिल्म को बंगाल में नहीं दिखाया जा रहा है.
ममता बनर्जी की बंगाली अस्मिता वाला मुहिम भाषा के रास्ते सिनेमा तक पहुंच चुकी है. तृणमूल कांग्रेस सरकार ने पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में प्राइम टाइम के दौरान एक बंगाली फिल्म दिखाना अनिवार्य कर दिया है. ममता बनर्जी की चुनावी रणनीति बीजेपी के लिए चुनौतियां बढ़ाने वाला है.
बीजेपी सांसद मिथुन चक्रबर्ती ने सिंधु का पानी बहाल करने को लेकर पाकिस्तान की धमकियों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान की जनता के लिए हमें कुछ नहीं कहना है. पाकिस्तान की जनता अच्छे लोग हैं. लेकिन उनके नेता अगर ऐसे ही बोलते रहेंगे तो हमारा माथा खराब हो जाएगा. फिर ब्रह्मोस चलेगा.