scorecardresearch
 

शोबिज से बनाई दूरी, फिर भी नव्या नंदा को मिलती है नफरत, खुद को कैसे संभाला?

नव्या नवेली नंदा ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें भी सोशल मीडिया पर लोगों की नफरत और गुस्से का सामना करना पड़ता है. भले ही नव्या एक्टिंग की दुनिया में नहीं आई हैं, लेकिन वो भी ऑनलाइन ट्रोलिंग देख चुकी हैं.

Advertisement
X
नव्या को मिली नफरत
नव्या को मिली नफरत

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अपने नाना-मामा की तरह एक्टिंग की दुनिया में नहीं आई हैं. उन्होंने अपने फैमिली बिजनेस को आगे लेकर जाने का एक बोल्ड फैसला लिया. वैसे तो नव्या लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं, लेकिन उन्हें भी सोशल मीडिया पर यूजर्स की नफरत का सामना करना पड़ता है. 

अमिताभ बच्चन की नातिन को भी मिली नफरत

नव्या ने वैराइटी इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें भी ऑनलाइन हेट मिली. लेकिन वो उससे खुद पर कोई असर नहीं पड़ने देतीं. नव्या नवेली नंदा ने कहा, 'मैं कोशिश करती हूं कि सोशल मीडिया पर जो कुछ दिखता है, उसमें ज्यादा बहकूं नहीं. मुझे भी सोशल मीडिया पर काफी नफरत मिली है, लेकिन मैं कोशिश करती हूं कि वो मेरे अंदर तक ना पहुंचे. मेरा मानना है कि मैंने खुद चुना है कि पब्लिक फिगर बनकर सोशल मीडिया पर रहूं.'

'खासकर जो काम मैं करती हूं, विकास और नॉन-प्रॉफिट का काम, ये सब लोगों के लिए करती हूं. इसलिए मेरे लिए बहुत जरूरी है कि मैं लोगों की बात सुन सकूं कि वो मेरे और मेरे काम के बारे में क्या कहते हैं. इससे मुझे अपना काम और बेहतर करने में मदद मिलती है और लोगों को वही दे पाती हूं जो वो चाहते हैं. लेकिन मैं ये कोशिश करती हूं कि इससे मेरी खुद की नजर में अपनी इज्जत या खुद को लेकर सोच कम ना हो. मैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल जितना हो सके उतना सिर्फ अपने काम को दिखाने के लिए करती हूं. अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा शेयर नहीं करती.' 

Advertisement

नव्या ने इस दौरान ये भी साफ किया कि लोगों को उनके बारे में ऐसा लगता है कि वो बहुत बात करती हैं और खुले दिल की हैं. क्योंकि वो कई सारे इंटरव्यू देती रहती हैं, इसलिए लोग ऐसा उनके बारे में मानते हैं. मगर असल जिंदगी में वो बहुत शर्मिली और शांत लड़की हैं. नव्या नवेली ने कुछ वक्त पहले ही IIM अहमदाबाद से MBA की पढ़ाई की, जिसपर उनके परिवार ने भी गर्व महसूस किया.

नव्या अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और राज कपूर के नाती निखिल नंदा की बेटी हैं. उनके भाई अगस्त्य नंदा ने कुछ ही वक्त पहले एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. अगस्त्य पिछले महीने फिल्म 'इक्कीस' में भी नजर आए थे, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement