scorecardresearch
 

2 साल से लाइमलाइट से दूर अलका याग्निक, किस बीमारी ने तोड़ा शरीर? छूटा काम

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक पिछले दो साल से पर्दे से दूर हैं. हाल ही में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जहां वो व्हील चेयर पर नजर आईं. फैन्स उनकी हालत देखकर परेशान नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
अलका याग्निक का वीडियो वायरल (Photo: Screengrab)
अलका याग्निक का वीडियो वायरल (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक पिछले दो साल से लाइमलाइट से दूर हैं. मंगलवार को जब उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, तो लोगों की नजर उन पर पड़ी. अलका पहले से ज्यादा कमजोर दिखीं. उन्हें व्हील चेयर पर देखकर फैन्स का दिल टूट गया. कुछ फैन्स सिंगर की सेहत को लेकर चिंतित दिखे. आइए जानते हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है. 

अलका याग्निक के साथ क्या हुआ?
2024 में अलका ने एक पोस्ट के जरिए दुर्लभ बीमारी का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उन्हें सेंसोरेनल हियरिंग लॉस (SNHL) नामक एक दुर्लभ सुनने की बीमारी हो गई है. सिंगर ने बताया कि ये हालत अचानक एक वायरल संक्रमण के बाद हुई और उनकी सुनने की क्षमता काफी प्रभावित हो गई.

उस समय अलका ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट में वो डरावना पल याद किया जब उन्हें पहले लगा कि कुछ गलत है. उन्होंने बताया कि कुछ हफ्ते पहले, जब मैं फ्लाइट से बाहर निकल रही थी, तो अचानक मुझे लगा कि मैं कुछ भी सुन नहीं पा रही हूं. बाद में डॉक्टरों ने कारण सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस बताया. ये बीमारी उनके लिए बड़ा झटका थी. 

सेंसोरेनल हियरिंग लॉस क्या है?
सेंसोरेनल हियरिंग लॉस तब होता है जब अंदरूनी कान को नुकसान पहुंचता है, जिससे दिमाग के लिए आवाजों को समझना मुश्किल हो जाता है. ये हालत उम्र बढ़ने, संक्रमण, चोट या वायरल हमले के कारण हो सकती है. अलका के मामले में डॉक्टरों ने इसे अचानक सुनने की कमी का कारण एक वायरल संक्रमण बताया. ऐसे मामलों में जल्दी पहचान और इलाज बहुत जरूरी होते हैं, क्योंकि देर होने पर रिकवरी की संभावनाएं कम हो सकती हैं.

Advertisement

सुनने की इस बीमारी ने अलका की प्रोफेशनल लाइफ पर बड़ा असर डाला है. हालांकि म्यूजिक कंपोजर उन्हें प्रोजेक्ट्स के लिए बुलाते रहे हैं, लेकिन सिंगर पूरी तरह से रिकॉर्डिंग पर वापस नहीं आ पाईं. उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला (2024) का "नरम कालजा था, जो ए.आर. रहमान ने कम्पोज किया था. उसके बाद से उन्होंने किसी नए रिलीज के लिए आवाज नहीं दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement