scorecardresearch
 

ऐश्वर्या की शादी में पैप्स की हुई बेइज्जती? पैपराजी ने बच्चन परिवार को किया बायकॉट, फोटोग्राफर का दावा

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी सिर्फ शाही अंदाज के लिए नहीं, बल्कि एक बड़े मीडिया विवाद के लिए भी याद की जाती है. अपने साथ हुई बदसलूकी से नाराज फोटोग्राफर्स ने पूरे बच्चन परिवार का बहिष्कार कर दिया था और एक महीने तक उनकी तस्वीरें नहीं खींचीं.

Advertisement
X
जब पैपराजी ने बच्चन परिवार को किया बायकॉट (Photo: ITG)
जब पैपराजी ने बच्चन परिवार को किया बायकॉट (Photo: ITG)

साल 2007 में जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन शादी के बंधन में बंधे थे, तब देशभर की निगाहें इस शाही शादी पर टिकी हुई थीं. बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादी में सितारों का जमावड़ा था, भव्य इंतजाम थे और हर तरफ जश्न का माहौल था. लेकिन इसी शादी के बाद ऐसा विवाद खड़ा हुआ जिसने बच्चन परिवार और मीडिया के रिश्तों में भूचाल ला दिया.

कहा जाता है कि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के दौरान हुए एक विवाद ने फोटोग्राफर्स को इतना नाराज कर दिया कि उन्होंने पूरे बच्चन परिवार का बहिष्कार करने का फैसला कर लिया था.

फोटोग्राफर्स का हुआ अपमान

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हर्षवर्धन पाठक ने हिंदी रश से बातचीत में सालों बाद उस विवाद को याद करते हुए बताया कि शादी को कवर करने के लिए बड़ी संख्या में मीडिया फोटोग्राफर्स मौजूद थे. उस दौर में पैपराजी कल्चर भी तेजी से बढ़ रहा था और हर कोई इस हाई-प्रोफाइल शादी की तस्वीरें हासिल करना चाहता था.

फोटोग्राफर का कहना है कि हालात तब बिगड़ गए जब बच्चन्स के बॉडीगार्ड्स और मीडिया के बीच टकराव शुरू हो गया. फोटोग्राफर्स का आरोप था कि उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया गया.

हर्षवर्धन ने बताया कि चार दिनों तक चले शादी समारोह में मीडिया को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. फोटो खींचने का कॉन्ट्रैक्ट भी सिर्फ एक ही शख्स को दिया गया था. लेकिन फोटोज तो सभी को चाहिए थीं. इसलिए सब उनके घर के बाहर खड़े रहते थे.

Advertisement

'शादी चार दिनों तक चली थी. हम लोग बाहर लाइन में खड़े रहते थे, छिप-छिपकर तस्वीरें लेने की कोशिश करते थे. बॉडीगार्ड मीडिया वालों पर पाउच फेंकते थे. खाने की बात तो छोड़िए, हमें जिस तरह पानी दिया जाता था, वो भी अपमानजनक लगता था. इससे हम सभी बहुत आहत हुए थे. इसके बाद सभी फोटोग्राफर्स ने आपस में बात की और बच्चन परिवार का बहिष्कार करने का फैसला लिया. हमने पूरे एक महीने तक उनकी कोई तस्वीर नहीं खींची.

एक महीने तक नहीं खींची बच्चन परिवार की तस्वीरें

बताया जाता है कि पूरे एक महीने तक फोटोग्राफर्स ने बच्चन परिवार की तस्वीरें नहीं खींचीं. दिलचस्प बात ये है कि शुरुआत में बच्चन परिवार को इस बायकॉट का अंदाजा तक नहीं हुआ. करीब एक महीने बाद अमिताभ बच्चन फिल्म 'चीनी कम' के प्रेस शो में पहुंचे. वहां दर्जनों फोटोग्राफर्स मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उनकी तस्वीर नहीं ली.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बी कई बार कैमरों के सामने से गुजरे, लेकिन किसी ने उन्हें आवाज तक नहीं दी. माहौल कुछ अलग था और आखिरकार अमिताभ बच्चन को भी समझ आ गया कि कुछ गड़बड़ है.

मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला भी इस घटना का जिक्र कर चुके हैं. उन्होंने इसे बॉलीवुड के इतिहास के सबसे बड़े मीडिया बायकॉट में से एक बताया था. उनके मुताबिक, हालात इतने गंभीर हो गए थे कि जहां भी बच्चन परिवार किसी इवेंट में पहुंचता, फोटोग्राफर्स कैमरे नीचे रख देते थे या आसमान की तरफ घुमा देते थे.

Advertisement

आखिरकार बिग बी को मांगनी पड़ी माफी

कहा जाता है कि विवाद तब जाकर शांत हुआ जब अमिताभ बच्चन ने खुद आगे बढ़कर फोटोग्राफर्स से बातचीत की और पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बी ने मीडिया की नाराजगी को समझा और फोटोग्राफर्स के साथ हुए व्यवहार के लिए खेद जताया. इसके बाद धीरे-धीरे हालात सुधरने लगे और बायकॉट का दौर खत्म हो गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement