scorecardresearch
 

सिर पर टोपी-लंबे बाल, एयरपोर्ट पर दिखा आराध्या बच्चन का ट्रांसफॉर्मेशन, देखकर चौंके फैंस

Aaradhya Bachchan Look Changed: बच्चन परिवार की क्यूट एंड एडोरेबल लाडली बेटी आराध्या बच्चन अब काफी बड़ी हो गई हैं. आराध्या का नया लुक देखकर फैंस की आंखें खुली की खुली रह गईं. उनका ट्रांसफॉर्मेशन हर किसी को चौैंका रहा है.

Advertisement
X
इतना बदल गया आराध्या बच्चन का लुक (Photos: Social Media)
इतना बदल गया आराध्या बच्चन का लुक (Photos: Social Media)

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन फैंस की फेवरेट हैं. आराध्या सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन फिर भी वो सबसे फेमस स्टार किड हैं. उनकी पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है. अब आराध्या का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख आपके भी होश उड़ जाएंगे. 

बदल गया आराध्या का अंदाज

आराध्या बच्चन बचपन से ही अपनी क्यूट स्माइल और हेयरस्टाइल को लेकर चर्चा में रही हैं. मगर अब बच्चन परिवार की नन्ही लाडली आराध्या काफी बड़ी हो गई है. उनका लुक भी काफी ज्यादा बदल गया है. 

14 साल की आराध्या का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वो अपने दोस्तों संग स्कूल टूर से लौटी हैं. ऐश्वर्या अपनी लाडली को पिक करने एयरपोर्ट पहुंचीं. मां को देखते ही आराध्या खुशी से चहकती नजर आईं. उन्होंने दौड़कर ऐश्वर्या को गले लगा लिया. मां-बेटी का बॉन्ड देख फैंस का दिल भी खुशी से गदगद हो गया है. 

लेकिन ऐश्वर्या और आराध्या के बॉन्ड से ज्यादा आराध्या का नया लुक चर्चा में बना हुआ है. आराध्या पहली बार स्पोर्टी लुक में नजर आईं. उन्होंने सिर पर कैप लगाया हुआ है. आराध्या के बाल भी काफी बड़े हो गए हैं. उनका बदला हेयरस्टाइल देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं.

Advertisement

आराध्या का दिखा टशन

 कहना पड़ेगा नन्ही आराध्या एक ग्रोन अप गर्ल बन चुकी हैं. व्हाइट टीशर्ट को उन्होंने ब्लैक ट्राउजर संग टीमअप किया. जैकेट को आराध्या ने कमर पर बांधा हुआ है. आराध्या का स्वैग और टशन देखने लायक है. 

आराध्या दोस्तों संग भी हंसती-खिलखिलाती हुई दिखाई दीं. पहली बार उन्हें दोस्तों के साथ इस तरह खुलकर मस्ती के मूड में देखा गया है. उनमें कॉन्फिडेंस, ग्रेस साफ नजर आया. आराध्या का बदला अंदाज और ट्रांसफॉर्मेशन फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. उन्होंने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. 

आराध्या बच्चन का नया लुक आपको कैसा लगा?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement