scorecardresearch
 

61 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति बोलीं- वो बहुत हिम्मती हैं

आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने जा रहे हैं. इस खबर पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने प्रतिक्रिया दी और आमिर की बहादुरी की प्रशंसा की.

Advertisement
X
आमिर की तीसरी शादी पर बोली एक्ट्रेस (Photo: Social Media)
आमिर की तीसरी शादी पर बोली एक्ट्रेस (Photo: Social Media)

कहते हैं कि प्यार और शादी की कोई उम्र नहीं होती है. कई सितारे इस कहावत को सच साबित कर चुके हैं. अब आमिर खान प्यार और शादी की नई कहानी लिखने जा रहे हैं. 61 साल के आमिर 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग घर बसाने जा रहे हैं. ये आमिर की तीसरी शादी होगी. उम्र के इस पड़ाव पर आकर शादी करना आसान फैसला नहीं है. अब एक्ट्रेस-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट की तीसरी वेडिंग न्यूज पर रिएक्ट किया है.

वेडिंग न्यूज से मची खलबली 
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की वेडिंग न्यूज ने खलबली मचा दी है. हर जगह बस उनकी शादी की चर्चा हो रही है. जब ये बात सुचित्रा कृष्णमूर्ति तक पहुंची, तो उन्होंने भी इस पर रिएक्ट किया. IANS से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये बहुत बहादुरी की बात है कि उन्होंने एक बार फिर अपने दिल के दरवाजे खोल दिए.

वो कहती हैं कि बहुत-बहुत शुभकामनाएं. वो बहुत बहादुर हैं. मैं कामना करती हूं कि उन्हें ढेर सारी सक्सेस और खुशियां मिलें. मेरा मानना है कि फिर से दिल खोलकर प्यार करना बहुत खूबसूरत बात है. ये एक वरदान जैसा मौका है और मैं उनके लिए बहुत सारा प्यार और सफलता चाहती हूं.

मॉर्डन जमाने की शादियों पर बात करते हुए सुचित्रा ने कहा कि आजकल शादी जरूरी नहीं रही, बल्कि एक ऑप्शन बन गई हैं. फिल्ममेकर शेखर कपूर से तलाक के बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने दूसरी शादी नहीं की. तलाकशुदा जिंदगी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक आप अपने आप में सुलझे नहीं होते, आप किसी रिश्‍ते को सुलझा नहीं सकते. लोग मुझसे अकसर पूछते हैं कि मैं अकेली क्यों हूं. मैं बताती हूं कि मैं कला से शादी कर चुकी हूं. कभी-कभी मेरी कला जहरीली होती है. कभी-कभी आर्थिक रूप से अस्थिर. कभी-कभी पूरी तरह अकल्पनीय. कोई भी साथी आसानी से इसके साथ नहीं रह पाएगा.

Advertisement

उन्होंने कहा कि जब तक आप पूरी तरह तय नहीं हो कि आप उन बदलावों को अपनाकर किसी के साथ अपना जीवन बिताना चाहते हैं. तब तक शादी करने की कोई रूरत नहीं है. आज शादी एक विकल्प है, जरूरत नहीं. सुचित्रा ने कहा कि किसी को भी तब ही शादी करनी चाहिए जब तक वो वाकई महसूस करे कि वो अपने जीवन का बाकी हिस्सा उसी व्यक्ति के साथ बिताना चाहता है. मेरा यह भी मानना है कि शादी करने से पहले आपको उस व्यक्ति के परिवार को भी समझ लेना चाहिए. अकसर परिवारों के बीच के झगड़े ही रिश्तों में मुश्किलें पैदा करते हैं. 

सुचित्रा कृष्णमूर्ति और फिल्म निर्माता शेखर कपूर की शादी साल 1999 में हुई थी. दोनों के बीच 30 साल की उम्र का फासला था. शादी के बाद दोनों की एक बेटी हुई. शादी के 8 साल बाद 2007 में दोनों का तलाक हो गया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement