scorecardresearch
 

73 के भजन सम्राट अनूप जलोटा 37 साल छोटी हसीना को कर रहे डेट, करेंगे चौथी शादी? रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

अनूप जलोटा ने अपने से 37 साल छोटी जसलीन मथारू संंग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि जसलीन ने बिग बॉस के दौरान पॉपुलैरिटी के लिए उनके साथ रिश्ते में होने का दावा किया था. लेकिन इस बात में सच्चाई नहीं है.

Advertisement
X
प्यार शादी पर तोड़ी चुप्पी (Photo: Facebook/bhajanmaestro)
प्यार शादी पर तोड़ी चुप्पी (Photo: Facebook/bhajanmaestro)

भजन सम्राट अनूप जलोटा जितना अपने भजनों के लिए चर्चा में रहते हैं, उतना ही वो अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. एक समय पर 73 साल के अनूप जलोटा का नाम 37 साल छोटी जसलीन मथारू संग जुड़ा था. दोनों के अफेयर के चर्चे थे. अब अनूप जलोटा ने जसलीन संग अपने रिश्ते का सच बताया है. 

जसलीन को लेकर क्या बोले अनूप जलोटा?

दरअसल, अनूप जलोटा ने 'बिग बॉस 12' में जसलीन संग एंट्री की थी. उस दौरान जसलीन ने नेशनल टीवी पर ये दावा किया था कि वो और अनूप जलोटा रिश्ते में हैं. दोनों ने एक जोड़ी के तौर पर ही शो में एंट्री की थी. अपने से करीब 37 छोटी लड़की संग रिश्ते में होने के दावों पर बवाल मच गया था. अनूप जलोटा और जसलीन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. 
 
अब 'द निधि शो' में अनूप जलोटा ने 37 साल छोटी जसलीन संग अपने अफेयर पर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने अपने रिश्ते का सच बताया है. अनूप जलोटा से पूछा गया- जब आप बिग बॉस में गए तो आपके लिए ये कैसा एक्सपीरियंस था?  

अनूप जलोटा बोले- मैंने बिग बॉस कभी देखा नहीं था. इसकी शुरुआत ऐसे हुई थी कि जसलीन मुझसे गाना सीखने आती थी. उसने एक दिन आकर मुझसे कहा कि उसे बिग बॉस में बुलाया जा रहा है. मैंने उससे कहा था- अरे तुम्हारी तो लाइफ बन गई. बिल्कुल जाओ. जसलीन ने फिर मुझे बताया कि मेकर्स ने शर्त रखी है कि विचित्र जोड़ी बनकर आओ, तो आप मेरे साथ चलिए. 

Advertisement

'मैंने कहा था कि मुझे तो टाइम भी नहीं मिलता. फिर मैंने कहा कि चलो गुरु-शिष्य बनकर चलते हैं. वो भी विचित्र जोड़ी है. मैंने बिग बॉस के मंच पर भजन गाया था. मैंने सलमान खान से कहा था कि मेरे साथ मेरी शिष्य ( स्टूडेंट) आई हैं. लेकिन जसलीन ने स्टेज पर आकर कह दिया कि मेरा तो इनसे (अनूप जलोटा) अफेयर है.'

अनूप जलोटा से पूछा गया कि आपको अफेयर की बात से फर्क नहीं पड़ा था क्या? इसपर उन्होंने कहा- नहीं, हमने सोचा था कि बाद में सभी को बता देंगे. ट्रोल होने से क्या ही फर्क पकड़ता है. 

अनूप जलोटा से आगे सवाल किया किया कि क्या उन्होंने जसलीन से पूछा था कि उन्होंने अफेयर की बात क्यों बोली? इसपर अनूप जलोटा बोले- मैंने पूछा था तो उन्होंने कहा कि इसी से ही कंट्रोवर्सी होती है. 

तीन बार शादी करने पर क्या बोले अनूप जलोटा?
अनूप जलोटा आगे बोले- बोले जिस दिन मैं बिग बॉस से बाहर निकला था, उसके बाद मैं अपने घर पहुंचा तो मेरी मां ने पूछा था कि जसलीन कौन है? इसके बाद जसलीन के पिता और मैंने मीडिया संग बातचीत में ये कहा था कि हम दोनों मिलकर जसलीन का कन्यादान करेंगे. तब ये कंट्रोवर्सी वही खत्म हो गई थी. 

Advertisement

अनूप जलोटा ने अपनी मैरिड लाइफ पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उन्होंने तीन शादियां कीं, लेकिन तीनों शादी काफी दर्दभरी रहीं. उन्हें तीनों शादियों में तकलीफ मिली. उन्होंने ये भी कहा कि तीन शादियां करना बुरा नहीं है. लेकिन एक साथ तीन पत्नियां रखना गलत है. उन्होंने तलाक के बाद ही शादी की हैं. हालांकि, अनूप जलोटा ने ये भी साफ किया कि वो अब किसी के प्यार में नहीं पड़ेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement