scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

रश्मिका ने तोड़ा कियारा-आल‍िया का रिकॉर्ड, शादी की पहली तस्वीर पर म‍िले इतने Likes

Rashmika-Vijay Wedding
  • 1/9

सोशल मीडिया पर बीते दिन से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं. कपल की ट्रेडिशनल साउथ इंडियन वेडिंग ने लोगों को हैरान कर दिया है. 

Photo: Instagram @thedevarkonda

Rashmika-Vijay Wedding
  • 2/9

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने जिस तरह शृंगार किया, वो कई लोगों के लिए नॉर्मल नहीं था. आमतौर पर सेलेब्रिटी वेडिंग्स में दूल्हा-दुल्हन भारी-भरकम कपड़े पहने नजर आते हैं. लेकिन रश्मिका और विजय ने सिंपल लुक लिया, जिसमें दोनों बेहद प्यारे दिखे.

Photo: Instagram @thedevarkonda

Rashmika-Vijay Wedding
  • 3/9

कपल की शादी की तस्वीरें इतने लोगों को पसंद आई कि इसने इंस्टाग्राम पर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया. सेलेब्रिटी वेडिंग फोटोज के मामले में, रश्मिका और विजय की शादी की फोटोज को बॉलीवुड सेलेब्स के मुकाबले सबसे ज्यादा लाइक्स मिले. 

Photo: Instagram @thedevarkonda

Advertisement
Rashmika-Vijay Wedding
  • 4/9

रश्मिका और विजय की वेडिंग फोटोज करीब 29 मिलियन लोगों ने लाइक की हैं. जहां रश्मिका की पोस्ट पर करीब 16 मिलियन, वहीं विजय की पोस्ट पर 13 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आए हैं. ये लाइक काउंट अभी 30 मिलियन तक भी पहुंच सकता है.

Photo: Instagram @thedevarkonda

siddharth kiara wedding
  • 5/9

रश्मिका-विजय से पहले सबसे ज्यादा लाइक्स किसी सेलेब्रिटी वेडिंग फोटो पर आए थे, तो वो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिले. दोनों की शादी फरवरी 2023 में हुई थी. कपल की शादी की फोटोज को करीब 27 मिलियन लोगों ने पसंद किया था, जिसमें से कियारा की पोस्ट पर 16 मिलियन तो सिद्धार्थ की पोस्ट पर 11 मिलियन के करीब लाइक्स आए थे.

Photo: Instagram @kiaraaliaadvani

ranbir alia wedding
  • 6/9

सिद्धार्थ-कियारा से पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज ने भी इंस्टाग्राम पर कहर मचाया था. आलिया की पोस्ट को करीब 14 मिलियन लोगों ने लाइक किया था. कपल की शादी अप्रैल 2022 में हुई थी.

Photo: Instagram @aliaabhatt

katrina vicky wedding
  • 7/9

जिन सेलेब्स की वेडिंग फोटोज को सबसे ज्यादा लाइक्स मिले, उसमें कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी आते हैं. दोनों की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी और तब उन दोनों की पोस्ट पर कुल 12 मिलियन के आसपास लाइक्स आए थे. फैंस को कटरीना का दुल्हन अवतार बेहद पसंद आया था.

Photo: Instagram @katrinakaif

Athiya Kl rahul wedding
  • 8/9

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी को भी इंस्टाग्राम पर अच्छे-खासे लाइक्स मिले थे. करीब 8 मिलियन लोगों ने उनकी पोस्ट को पसंद किया था. कपल ने जनवरी 2023 में शादी रचाई थी.

Photo: Instagram @athiyashetty

Virat-Anushka Wedding
  • 9/9

सबसे ज्यादा वेडिंग फोटो लाइक्स के मामले में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी रिकॉर्ड बनाया था. साल 2017 में जब उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर आई, तो हर कोई सरप्राइज हुआ था. नतीजा ये हुआ कि कपल की वेडिंग फोटोज को 7.8 लोगों ने लाइक किया. विराट-अनुष्का की सीक्रेट वेडिंग के चर्चे तब काफी हुए थे.

Photo: Instagram @anushkasharma

Advertisement
Advertisement
Advertisement