तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' सेंसर बोर्ड के पचड़े में अभी तक फंसी हुई है. फिल्म की रिलीज पिछले तीन महीनों से अटकी हुई है. इसे 9 जनवरी को थिएटर में आना था, मगर अब इसे कब सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट मिलेगा, इसके बारे में कोई नहीं जानता.
Photo: IMDb
विजय की 'जन नायगन' फिल्म पिछले दिनों इंटरनेट पर लीक भी हो गई थी. इस घटना से पूरे साउथ सिनेमा में हड़कंप मच गया था. थिएटर में लगने से पहले ही, विजय की फिल्म लीक हो गई इससे सभी दुखी थे.
Photo: IMDb
थलपति विजय की जन नायगन इकलौती फिल्म नहीं जो किसी कारण से रिलीज नहीं हो पा रही है. इससे पहले भी कई फिल्में रहीं जिसका प्रोडक्शन तो पूरा हुआ, मगर उसे अभी तक रिलीज ही नहीं किया गया.
Photo: ITGD
अनुष्का शर्मा स्टारर 'चकदा एक्सप्रेस' एक मच-अवेटेड बायोपिक फिल्म है, जो अभी तक रिलीज नहीं की गई. इसे साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर आना था. मगर मेकर्स और स्ट्रीमिंग पार्टनर के बीच हुई अनबन के कारण, ये अब ठंडे बस्ते में जा चुकी है. अनुष्का की फिल्म अब कब और कहां रिलीज होगी, ये कोई नहीं जानता.
Photo: IMDb
अब्बास-मस्तान की फिल्म 'पेंटहाउस' भी इस लिस्ट का हिस्सा है. इसमें बॉबी देओल, अर्जुन रामपाल और शरमन जोशी नजर आने वाले थे, मगर किसी कारण से ये अभी तक रिलीज नहीं हुई है. ये फिल्म पहले नेटफ्लिक्स पर आनी थी, मगर फिर जियो स्टूडियोज ने इसे खरीद लिया. हालांकि अब ये किस दिन रिलीज होगी, इसपर सस्पेंस बना हुआ है.
Photo: Reddit
दिलजीत दोसांझ स्टारर पंजाब 95 भी सेंसर बोर्ड के पचड़े में फंसी हुई है. फिल्म में करीब 120 कट्स की मांग रखी गई है, जिसे मेकर्स स्वीकार नहीं करना चाहते. उनके मुताबिक, ऐसा करने से पूरी फिल्म की कहानी खत्म हो जाएगी.
Photo: Instagram @diljitdosanjh
अमिताभ बच्चन की भी एक फिल्म 'सेक्शन 84' रिलीज नहीं हुई है. इसकी शूटिंग साल 2023 के आसपास पूरी हो गई थी. लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट पर कोई अपडेट सामने नहीं आई है.
Photo: Instagram @dianapenty
मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की फिल्म 'पूजा मेरी जान' भी ओटीटी पर रिलीज होनी थी. इसे नेटफ्लिक्स ने अपनी अनाउंसमेंट वीडियो में भी शामिल किया था. मगर ये अभी तक रिलीज नहीं हुई है. फिल्म को मैडॉक फिल्म्स ने बनाया है.
Photo: Instagram @mrunalthakur
तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी की फिल्म 'वो लड़की हैं कहां' भी काफी समय पहले अनाउंस की गई थी. मगर इसे अभी तक रिलीज नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स हैं कि इसकी शूटिंग 2022 में पूरी हो गई थी. अब कहा जा रहा है कि फिल्म को इसी साल रिलीज किया जाएगा.
Photo: IMDb