scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

41 की उम्र में मां बनेगी एक्ट्रेस, बेबी ने किया परेशान, आधी रात को ढूंढने निकली मीठा

दिव्यांका त्रिपाठी
  • 1/8

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया अपनी शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं. जून 2026 में दिव्यांका अपने पहले बच्चे को जन्म डेने वाली हैं. ऐसे में इन दिनों उन्हें क्रेविंग्स हो रही हैं. खासकर आधी रात को.

All Photos: Instagram/@divyankatripathidahiya

दिव्यांका त्रिपाठी
  • 2/8

इन दिनों सितारों का यूट्यूब पर खूब बोलबाला है. इसमें दिव्यांका भी पीछे नहीं हैं. वो अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट कर जिंदगी और प्रेग्नेंसी से जुड़ी अपडेट देती हैं. हाल ही में उन्होंने एक व्लॉग अपलोड किया, जिसमें उनके पति विवेक दहिया दर्शकों को बता रहे थे कि दिव्यांका त्रिपाठी को आधी रात को मीठा या डेजर्ट खाने की बहुत इच्छा हो रही है.

दिव्यांका त्रिपाठी
  • 3/8

वीडियो में दिव्यांका ने कहा, 'हम मीठा खाने के लिए बाहर निकले थे. आमतौर पर मुझे कुछ भी क्रेविंग नहीं होती, लेकिन शाम और रात के वक्त क्रेविंग्स शुरू हो जाती हैं.' इसपर विवेक बोले, 'शाम को वह चाट का मजा ले रही थीं, और अब आधी रात को हम डेजर्ट ढूंढने निकले हैं.'
 

Advertisement
दिव्यांका त्रिपाठी
  • 4/8

दोनों ने काफी देर सर्च करने के बाद आखिरकार एक आइसक्रीम शॉप ढूंढ ली, जो उस समय बंद होने वाली थी. उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और एक पूरा बाउल आइसक्रीम ले ली. दिव्यांका ने दोनों के चुने हुए आइसक्रीम बाउल्स के साइज की तुलना करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि विवेक तो अपना छोटा बाउल जल्दी खत्म कर लेंगे, लेकिन उनका एक्स्ट्रा-लार्ज बाउल उन्हें पूरी रात तक खाते रहना पड़ेगा.

दिव्यांका त्रिपाठी
  • 5/8

आधी रात को डेजर्ट शॉप ढूंढने की इस मुहिम के दौरान कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में कई प्यारी और क्यूट डिटेल्स शेयर कीं. फैंस से बात करते हुए अचानक दिव्यांका ने अपना हाथ बेबी बंप पर रखा, जिस पर विवेक ने पूछा, 'बेबी किक मार रहा है क्या?'

दिव्यांका त्रिपाठी
  • 6/8

दिव्यांका ने जवाब दिया, 'हां, ये अचानक होता है. अगर मैं आइसक्रीम खाऊं तो रात में किकिंग ज्यादा महसूस होती है, खासकर जब मैं करवट लेकर लेटती हूं. ये बार-बार साइड पर टैप करता है और मुझे थोड़ा डर भी लगता है कि कहीं मैं उस पर प्रेशर तो नहीं डाल रही.'

दिव्यांका त्रिपाठी
  • 7/8

उन्होंने आगे कहा, 'एक और बात, जब मुझे नींद नहीं आती तो मैं कुछ शांत करने वाला स्लीप म्यूजिक बजाती हूं. मैंने नोटिस किया है कि जब म्यूजिक चलता है तो बेबी की मूवमेंट रुक जाती है और मुझे अच्छी नींद आ जाती है. इसे सचमुच प्रकृति का चमत्कार ही कह सकते हैं.'

दिव्यांका त्रिपाठी
  • 8/8

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने इस साल गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर एक प्यारे मैटरनिटी फोटोशूट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. विवेक दहिया संग एक्ट्रेस की शादी जुलाई 2016 में हुई थी. उन्होंने हाल ही में ये भी साफ किया था कि वो नेचुरली प्रेग्नेंट हुई हैं. ये सफाई एक्ट्रेस ने IVF का इस्तेमाल करने की अफवाहें उड़ने के बाद दी थी.

Advertisement
Advertisement