scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

बढ़ती उम्र में मां बनने की चिंता, इन हसीनाओं ने फ्रीज कराए एग्ज, भरना चाहती हैं सूनी गोद

इन हसीनाओं ने फ्रीज कराए एग्ज
  • 1/9

बदलते दौर में उम्र अब सिर्फ एक नंबर बनकर रह गई है. करियर की ऊंचाइयां छूने और सही पार्टनर के इंतजार में अक्सर महिलाएं अपनी फर्टिलिटी को लेकर चिंतित रहती हैं. लेकिन बॉलीवुड और टीवी जगत की इन धाकड़ हसीनाओं ने 'एग्स फ्रीज' कराकर मां बनने के सपने को सिक्योर कर लिया है. एग्स फ्रीजिंग के जरिए इन एक्ट्रेसेस ने बायोलॉजिकल क्लॉक के दबाव को खत्म कर दिया है. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?

(Photo: Instagram @tanishaamukerji)

इन हसीनाओं ने फ्रीज कराए एग्ज
  • 2/9

मशहूर टीवी और फिल्म एक्ट्रेस मोना सिंह 44 साल की हो चुकी हैं. उन्होंने 2019 में शादी रचाई थी. मगर अब तक वो मां नहीं बनी हैं. मोना करियर पर फोकस करना चाहती हैं. इसलिए उन्होंने 34 साल की उम्र में ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे. उनका मानना है कि वो अपनी लाइफ को एन्जॉय करना चाहती हैं और शादी या बच्चे के लिए किसी जल्दबाजी में नहीं रहना चाहतीं. 

 

(Photo: Instagram @monajsingh)

इन हसीनाओं ने फ्रीज कराए एग्ज
  • 3/9

काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी 48 साल की हो चुकी हैं. मगर उन्होंने अब तक शादी नहीं रचाई है. लेकिन मां बनने के लिए तनीषा ने 39 साल की उम्र में एग्स फ्रीज करा लिए थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो 33 साल की उम्र में ही ऐसा करना चाहती थीं, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें तब थोड़ा रुकने की सलाह दी थी. वो मानती हैं कि यह महिलाओं के लिए खुद को सशक्त बनाने का एक तरीका है.
 

(Photo: Instagram @tanishaamukerji)

Advertisement
इन हसीनाओं ने फ्रीज कराए एग्ज
  • 4/9

अपनी बेबाक बातों के लिए जानी जाने वाली राखी सावंत 47 साल की हैं. राखी ने दो शादियां कीं, मगर उनके दोनों ही रिश्ते नहीं चले. ऐसे में भविष्य में मां बनने के लिए उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे, ताकि वो सही समय आने पर बच्चे को जन्म दे सकें.

इन हसीनाओं ने फ्रीज कराए एग्ज
  • 5/9

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता 40 की उम्र में कुंवारी हैं. उन्होंने अभी शादी करके अपना घर नहीं बसाया है. कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्होंने लगभग 2017 के आसपास ही अपने एग्स फ्रीज करा लिए थे.

 

(Photo: Instagram @egupta)

इन हसीनाओं ने फ्रीज कराए एग्ज
  • 6/9

ईशा का मानना है कि एक महिला के लिए यह बहुत जरूरी है कि वो अपनी फर्टिलिटी को सुरक्षित रखे, ताकि उसे बढ़ती उम्र की चिंता न सताए.
 

(Photo: Instagram @egupta)

इन हसीनाओं ने फ्रीज कराए एग्ज
  • 7/9

भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी 37 साल की हैं. उन्होंने अभी शादी नहीं रचाई है. उनके कई ब्रेकअप्स हो चुके हैं. वो भविष्य में मां बनने चाहती हैं.

 

(Photo: Instagram @akanksha8000)

इन हसीनाओं ने फ्रीज कराए एग्ज
  • 8/9

मगर बढ़ती उम्र को देखते हुए उन्होंने सही समय पर सही फैसला लेकर उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करा लिए हैं. उन्होंने खुद इस बारे में जानकारी दी थी.

 

(Photo: Instagram @akanksha8000)

इन हसीनाओं ने फ्रीज कराए एग्ज
  • 9/9

मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस नेहा पेंडसे 41 साल की हैं. उन्होंने भी शादी से पहले ही एग्स फ्रीज करा लिए थे. उन्होंने कहा था कि वो अपनी शर्तों पर मां बनना चाहती हैं और करियर के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहतीं.

 

(Photo: Instagram @nehhapendse)

Advertisement
Advertisement
Advertisement