पटौदी खानदान की लाडली बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान ट्रैवल लवर हैं. सारा अक्सर अलग-अलग जगहों की सैर करती नजर आती हैं.
सारा इन दिनों अपने बचपन के दोस्तों संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस लगातार वेकेशन की तस्वीरें फैंस संग शेयर करके उन्हें खुश कर देती हैं.
सारा ने अब कई अलग-अलग लोकेशन से अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं. एक फोटो में वो बीच पर प्रिंटेड बिकिनी टॉप पहने दिखीं. बिकिनी टॉप संग एक्ट्रेस ने ब्लैक शॉर्ट्स कैरी करके अपना लुक कंप्लीट किया.
इस तस्वीर में सारा येलो बिकिनी टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स पहने दिखाई दीं. खुली जुल्फों को लहराते हुए वो टशन में पोज देती नजर आ रही हैं.
वेकेशन की इस फोटो में सारा अली खान प्रिंटेड ब्रा संग व्हाइट बॉटम पहने नजर आईं. सारा ने हैट लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया. वो काफी स्टनिंग लगीं.
सारा अपने बचपन के दोस्तों संग वेकेशन के हर पल को खुलकर एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं. उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई.
दोस्तों संग चहकते हुए सैफ की लाडली की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. एक्ट्रेस के मस्तीभरे अंदाज पर फैंस दिल हार रहे हैं.
सारा ने वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने अंदाज में मजेदार कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस के कैप्शन ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. फैंस उनके टैलेंट से इंप्रेस हो रहे हैं.
सारा ने लिखा- रीयूनियन विद माई प्रिय बचपन के यार, तो मौज-मस्ती के लिए हम तैयार, मिले सब सात समंदर पार, तो स्प्रेड लाफ्टर, मेक मेमोरीज और बांटों बेहद प्यार.
सारा के वेकेशन फोटोज इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं. फैंस उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं. आपको सारा के वेकेशन फोटोज कैसे लगे?