scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

OTT Release This Week: प्रियंका की 'द ब्लफ' से धर्मेंद्र की 'इक्कीस' तक, इस हफ्ते OTT पर देख सकते हैं ये फिल्में

प्रियंका चोपड़ा - द ब्लफ़
  • 1/9

इस हफ्ते डिजिटल दुनिया में ढेर सारे शो, सीरीज और फिल्में रिलीज हुई हैं. आपके पास रोमांस से लेकर थ्रिलर, एक्शन, फैमिली ड्रामा और बायोपिक तक, ढेरों ऑप्शन्स हैं, जिनमें से आप अपना फेवरेट चुनकर एंजॉय कर सकते हैं. वीकेंड का प्लान सेट करने से पहले हमारी लिस्ट पर नजर डाल लीजिए.

द ब्लफ
  • 2/9

प्रियंका चोपड़ा जोनस की हाई-ऑक्टेन एक्शन एडवेंचर फिल्म 'द ब्लफ' अमेजन प्राइम वीडियो पर आ चुकी है. इसमें एक कैरेबियन महिला (प्रियंका) का सीक्रेट अतीत तब सामने आता है, जब उसके आइलैंड पर खतरनाक पाइरेट्स हमला करते हैं. उसे अपनी फैमिली को बचाने के लिए लड़ना पड़ता है. कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कोर्डोवा जैसे कलाकार भी इस पिक्चर का हिस्सा हैं. 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' स्टाइल वाली ये रिवेंज थ्रिलर फिल्म एक्शन लवर्स के लिए परफेक्ट है.

ब्रिजर्टन सीजन 4
  • 3/9

26 फरवरी को नेटफ्लिक्स की फेमस पीरियड रोमांस सीरीज ब्रिजर्टन के चौथे सीजन का पार्ट 2 रिलीज हो गया. इसमें घर के दूसरे बेटे बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन (ल्यूक थॉम्पसन) और सोफी बेक (येरिन हा) की लव स्टोरी आगे बढ़ती है. मास्करेड बॉल के 'लेडी इन सिल्वर' से मिलने के बाद बेनेडिक्ट को उसकी रहस्यमयी लड़की की तलाश है. दूसरी तरफ वो अपने घर मे काम करने वाली मेड सोफी के प्यार में भी पड़ गया है. बेनेडिक्ट, जो बात नहीं जानता, वो ये है कि लेडी इन सिल्वर और सोफी बेक एक इन इंसान हैं. फॉरबिडन लव, रोमांस, ड्रामा और सोसाइटी के नियमों के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी के 8 एपिसोड आप अब देख सकते हैं.

Advertisement
इक्कीस
  • 4/9

डायरेक्टर श्रीराम राघवन की बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा फिल्म 'इक्कीस' भी ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. ये भारत के सबसे युवा परम वीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है. पिक्चर में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं. यह दिग्गज एक्टर रहे धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. आप 'इक्कीस' को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Accused
  • 5/9

नेटफ्लिक्स पर आई 'अक्यूज्ड' (Accused) एक साइकोलॉजिकल ड्रामा थ्रिलर फिल्म है. इसमें कोंकणा सेन शर्मा एक फेमस गायनेकोलॉजिस्ट की भूमिका में हैं, जिनकी जिंदगी गंभीर आरोपों से उलट-पुलट हो जाती है. उनकी पत्नी (प्रतिभा रांटा) सच्चाई ढूंढने की कोशिश करती है. पावर, परसेप्शन और पब्लिक जजमेंट पर आधारित ये कहानी काफी इंटेंस है. अगर आपको माइंड-गेम थ्रिलर पसंद हैं, तो यह आपके लिए मजेदार रहेगी.

साइको सैयां
  • 6/9

अमेजन MX प्लेयर की 'साइको सैयां' एक डार्क रोमांस थ्रिलर वेब सीरीज है. इससे टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपने ओटीटी डेब्यू किया है. सीरीज की कहानी कार्तिक नाम के लड़के (अनुद सिंह ढाका) की है, जो चारु (तेजस्वी प्रकाश) से पागलों की तरह प्यार करता है. कार्तिक का जुनून उसे एक एक गैंगस्टर (रवि किशन) तक ले जाता है, जो मुश्किलों की वजह बंता है. ऑब्सेशन, पावर और लव की इस गहरी कहानी में 6 एपिसोड्स हैं. अगर आपको इंटेंस रोमांस और थ्रिलर पसंद है, तो यह बेस्ट चॉइस है.

One Battle After Another
  • 7/9

लियोनार्डो डिकैप्रियो ने भी अपनी क्रिटिकली एक्लेम्ड फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के साथ जियो हॉटस्टार पर एंट्री ली है. पॉल थॉमस एंडरसन के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक पूर्व रेवोल्यूशनरी (डिकैप्रियो) की जिंदगी को दिखाती है. इस शख्स की बेटी गायब हो जाती है और पुराना दुश्मन (शॉन पेन) लौट आता है. ब्लैक कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर का मिक्स ये फिल्म BAFTA विनर और ऑस्कर नॉमिनेटेड है. इसे आपको जरूर देखना चाहिए.

संगमरमर
  • 8/9

राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की प्रस्तुत 'संगमरमर' एक मल्टी-जेनरेशनल फैमिली ड्रामा है. इसमें टीवी एक्ट्रेस शीन सविता दास और कृष्ण का किरदार निभा चुके एक्टर सौरभ राज जैन हैं. 25 साल की स्पैन वाले इस रोमांटिक सागा में अमृता और आदित्य की लव, सैक्रिफाइस और फैमिली वैल्यूज को दिखाया गया है. ये इमोशनल, हार्टवार्मिंग फैमिली ड्रामा आप बिंज वॉच कर सकते हैं.

रोजलिन
  • 9/9

मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 'सीक्रेट स्टोरी: रोजलिन', जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गई है. ये कहानी रोजलिन (संजना दीपू) नाम की टीनएजर लड़की की है, जिसे ग्रीन आंखों वाले एक स्टॉकर के खौफनाक सपने आते हैं, जो उसे मारने की कोशिश करता है. जीतू जोसेफ प्रेजेंटेड, मिस्ट्री और फियर से भरी ये सीरीज आप मलयालम के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू भाषा में जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement