आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब हमेशा के लिए दो से एक हो गए हैं. 5 जुलाई को कपल ने अपने घर में रजिस्टर मैरिज करके हमेशा के लिए एक दूजे को अपना हमसफर चुना.
(Photos: Social Media)
न्यूलीमैरिड कपल आमिर और गौरी की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. गौरी स्प्रैट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शादी की कई इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं.
(Photos: Instagram @gauri_spratt)
शादी की एक फोटो में गौरी एक्ट्रेस एली अवराम संग पोज देती नजर आईं. उनके चेहरे पर शादी की खुशी और ग्लो साफ दिखाई दे रहा है.
शादी की एक दूसरी इनसाइड फोटो में नए दू्लहा-दुल्हन आमिर और गौरी साथ में पोज देते नजर आए. दोनों सात में काफी जंच रहे हैं.
(Photos: Instagram @gauri_spratt)
गौरी संग अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करके आमिर की खुशी का ठिकाना नहीं है. वेडिंग पेपर्स पर साइन करने के बाद आमिर मेहमानों के सामने ही अपनी दुल्हनिया संग रोमांटिक होते नजर आए. उन्होंने अपनी नई दुल्हन को हाथ पर प्यार से Kiss किया.
(Photos: Instagram @gauri_spratt)
शादी के बाद आमिर और गौरी एक साथ खुशी से झूमते दिखे. दोनों ने जमकर डांस किया. कपल का डांसिंग वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. फैंस और सेलेब्स आमिर और गौरी को शादी की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.
(Photos: Instagram @gauri_spratt)
गौरी स्प्रैट शादी में ऑफ-व्हाइट और बेज कलर के नेट के लहंगा चोली में दुल्हन बनीं. उन्होंने मल्टीलेयर नेकलेस कैरी करके अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट किया. साइड पार्टेड के साथ बालों में ब्रेड बनाई, जिसे उन्होंने फूलों से सजाया. दुल्हन के जोड़े में गौरी स्टनिंग लगीं.
(Photos: Instagram @gauri_spratt)
वहीं, आमिर खान सिंपल ऑफ व्हाइट धोती कुर्ते में दूल्हा बने. तीसरी शादी का ग्लो उनके चेहरे पर साफ दिखा. गौरी को अपना हमसफर बनाकर वो काफी खुश हैं.
(Photos: Social Media)
आमिर और गौरी की शादी में सभी मेहमान भी खुशी से चहकते नजर आए. सारे मेहमान जश्न में डूबे हुए देखे जा सकते हैं.
(Photos: Instagram @gauri_spratt)
आमिर की तीसरी शादी में उनके तीनों बच्चे शामिल हुए. आमिर के दामाद नूपुर शिखरे भी उनकी खुशियों में मौजूद रहे.
(Photos: Social Media)
बता दें कि गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की ये तीसरी शादी है. एक्टर का रीना दत्ता और किरण राव संग तलाक हो चुका है. मगर तलाक के बाद भी वो एक्स वाइफ संग फ्रेंडली बॉन्ड शेयर करते हैं.
(Photos: Social Media)
अब तीसरी शादी करके उन्होंने 61 की उम्र में फिर से अपना घर बसा लिया है. हमारी तरफ से भी आमिर और गौरी को नई जिंदगी की शुरुआत पर ढेरों बधाई.
(Photos: Social Media)