scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

दुबई जैसी स्काईलाइन, सी-फेसिंग होम, बेहद आलीशान है कृति सेनन की बहन का घर, धोनी भी हैं पड़ोसी

Nupur-Stebin ben
  • 1/8

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन और उनके पति स्टेबिन बेन मुंबई की एक लैविश सोसाइटी में रहते हैं, जिसकी झलक कपल ने हाल ही में दिखाई है. 

Photo: Instagram @stebin

MS Dhoni
  • 2/8

इस सोसाइटी की खासियत ये है कि नुपुर-स्टेबिन के पड़ोसी भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी हैं. उनके अलावा नेहा धूपिया, गुरु रंधावा जैसे जाने-माने नामों के भी उनकी बिल्डिंग में घर हैं.

Photo: Instagram @mahi7781

Nupur-Stebin ben
  • 3/8

कर्ली टेल्स यूट्यूब चैनल पर नुपुर और स्टेबिन ने अपने आलीशान घर की झलक भी दिखाई है. उनका घर नुपुर ने ज्यादातर अपने मुताबिक डिजाइन कराया है. बाकी कुछ चीजें सिंगर ने खुद देखी हैं.

Photo: Youtube Screengrab

Advertisement
Nupur-Stebin ben
  • 4/8

नुपुर और स्टेबिन ने अपने मुंबई वाले घर के लिए बताया कि उन्हें ये दुबई की याद दिलाता है. उनके घर के ठीक सामने समंदर का नजारा है और मुंबई की ऊंची-ऊंची बिल्डिंग हैं.

Photo: Youtube Screengrab

Nupur-Stebin ben
  • 5/8

कपल के घर का सबसे खूबसूरत कोना बालकनी है. वहां काफी खुली जगह है, जहां बैठने के लिए अच्छा स्पेस है. एक छोटा सा नीले रंग की टाइलों वाला पूल बना हुआ है, जिसमें आइस बाथ लिया जा सकता है.

Photo: Youtube Screengrab

Nupur-Stebin ben
  • 6/8

घर का लिविंग रूम भी काफी खुला हुआ है, जिसमें बड़ी-बड़ी कांच की खिड़कियां लगी हैं. इन खिड़कियों से बाहर का खूबसूरत नजारा साफ दिखाई देता है और घर में नेचुरल लाइटिंग रहती है. वहां एक भूरे और बेज रंग का बड़ा सोफा रखा है.

Photo: Youtube Screengrab

Nupur-Stebin ben
  • 7/8

इस घर में स्टेबिन बेन ने अपने लिए खास स्टूडियो रूम बनाया हुआ है, जहां वो अपने गाने और म्यूजिक रिकॉर्ड करते हैं. वहां उन्होंने कई आइकॉनिक गानों के एल्बम की सीडी लगाई हुई हैं.

Photo: Youtube Screengrab

Nupur-Stebin ben
  • 8/8

घर की किचन को हल्के नीले और सफेद रंग में रखा गया है. बीच में एक बड़ा किचन आइलैंड है. डाइनिंग एरिया में लकड़ी की टेबल के साथ हरे रंग की कुर्सियां और एक स्ट्राइप वाला सोफा रखा गया . 

Photo: Youtube Screengrab

Advertisement
Advertisement