फिल्मों और शोज के मामले में काफी सूखा रहा मई बीत चुका है. जून अब कंटेंट का सूखा मिटाने की बड़ी तैयारी के साथ आ रहा है. मई में मेकर्स नई फिल्में और शोज लाने से इसलिए भी बचे क्योंकि IPL भी चल रहा था. इस शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट के निपटते ही फिल्मों और शोज की बौछार आने वाली है. चलिए बताते हैं कि जून में कब, कहां और क्या रिलीज हो रहा है जिससे आपके खून में एंटरटेनमेंट की मात्रा भरपूर बनी रहेगी:
टाइटल: मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी (Made in India: A Titan Story)
रिलीज डेट: 3 जून 2026
कास्ट: नसीरुद्दीन शाह, जिम सर्भ
कहां देखें: अमेज़न एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player)
मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी दिखाती है कि जेआरडी टाटा और जेरेक्स डेसाई ने स्मगलिंग के ब्लैक मार्केट के सामने, देश का पहला स्वदेशी वॉच एम्पायर खड़ा किया. सरकारी अफसरों की अड़चनों, संदेह रखते बैंकों और 'बेकार कोशिश' बताते लोगों से जूझकर घड़ी का एक ब्रांड खड़ा होने की कहानी बहुत दिलचस्प नजर आ रही है.
टाइटल: धुरंधर: द रिवेंज
रिलीज डेट: 4 जून (प्रीमियर) / 5 जून 2026 (स्ट्रीमिंग)
कास्ट: रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त
कहां देखें: जियो हॉटस्टार
आदित्य धर की धांसू स्पाई थ्रिलर थिएटर के बाद, अब बिना किसी कट के 'अनदेखा' फॉर्मेट में स्ट्रीमिंग पर आ रही है. रणवीर सिंह को सुपरस्टार बनाने वाली फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार काफी लंबा रहा है.
टाइटल: मां बहन
रिलीज डेट: 4 जून 2026
कास्ट: माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, रवि किशन, धारणा दुर्गा
कहां देखें: नेटफ्लिक्स इंडिया
मां बहन एक डार्क कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें माधुरी और तृप्ति मां-बेटी के रोल में हैं. मर्डर, मिस्ट्री और माधुरी का ये कॉम्बो ट्रेलर से ही एक एक्साइटिंग शो लग रहा है.
टाइटल: बंदर
रिलीज डेट: 5 जून 2026
कास्ट: बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, सपना पब्बी
कहां देखें: थिएटर्स
डार्क कहानियों के किंग अनुराग कश्यप और पिछले कुछ सालों में धमाकेदार तरीके से लौटे बॉबी देओल, ये कॉम्बो अपने आप में धमाकेदार है. फेम के काले सच को उजागर करती ये कहानी ट्रेलर से ही बहुत दमदार नजर आ रही है.
टाइटल: ब्राउन
रिलीज डेट: 5 जून 2026 (स्ट्रीमिंग)
कास्ट: करिश्मा कपूर, हेलन, सूर्या शर्मा
कहां देखें: जी5
आदित्य धर की धांसू स्पाई थ्रिलर थिएटर के बाद, अब बिना किसी कट के 'अनदेखा' फॉर्मेट में स्ट्रीमिंग पर आ रही है. रणवीर सिंह को सुपरस्टार बनाने वाली फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार काफी लंबा रहा है.
टाइटल: गुल्लक सीजन 5
रिलीज डेट: 5 जून 2026 (स्ट्रीमिंग)
कास्ट: जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, अनंत वी जोशी, हर्ष मयार
कहां देखें: सोनी लिव
सबका पसंदीदा मिश्रा परिवार अपने मिडिल क्लास घर की दिल छू लेने वाली कहानियों के साथ वापस आ रहा है. अन्नू के रोल में वैभव राज गुप्ता की जगह अनंत की एंट्री पर भी लोगों की पैनी नजरें हैं.
टाइटल: है जवानी तो इश्क होना है
रिलीज डेट: 5 जून 2026 (स्ट्रीमिंग)
कास्ट: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, जिमी शेरगिल
कहां देखें: थिएटर्स
बॉलीवुड कॉमेडीज के उस्तादों में से एक डेविड धवन, अपने बेटे वरुण धवन को फिर से गोविंद स्टाइल फिल्म में लेकर आ रहे हैं. ट्रेलर को रिस्पॉन्स ठीकठाक पॉजिटिव मिला था, अब नजरें फिल्म पर हैं.
टाइटल: भारत भाग्य विधाता
रिलीज डेट: 12 जून 2026
कास्ट: कंगना रनौत, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे
कहां देखें: थिएटर्स
पॉलिटिक्स में एंट्री के लंबे समय बाद कंगना की फिल्म आ रही है. इसमें वो देश की अनसुनी महिला हीरोज की कहानी लेकर आ रही हैं. 'पॉलिटिशियन' कंगना की एक्टिंग का भी इस फिल्म में दोबारा टेस्ट होगा.
टाइटल: भूत बंगला
रिलीज डेट: 12 जून 2026
कास्ट: अक्षय कुमार, परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, वामिका गब्बी
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का रीयूनियन धमाकेदार कॉमेडी लेकर आया था, जिसे थिएटर्स में जनता ने बहुत पसंद किया. पिछले 5 सालों में अक्षय की सबसे बड़ी हिट अब ओटीटी पर आने वाली है.
टाइटल: डिस्क्लोजर डे
रिलीज डेट: 12 जून 2026
कास्ट: एमिली ब्लंट, जोश ओ'कॉनर, कॉलिन फर्थ, कोलमैन डोमिंगो
कहां देखें: थिएटर्स
स्टीवन स्पीलबर्ग की इस फिल्म को एलियंस पर अल्टिमेट खुलासा माना जा रहा है. अफवाह ये भी है कि यूएस गवर्नमेंट, स्पीलबर्ग की इस फिल्म के जरिए लोगों का एलियन -लाइफ से असली इन्ट्रोडक्शन करवाना चाहती है.
टाइटल: गवर्नर
रिलीज डेट: 12 जून 2026
कास्ट: मनोज बाजपेयी, अदा शर्मा
कहां देखें: थिएटर्स
1990 में भारतीय अर्थव्यवस्था पर आए फाइनेंशियल क्राइसिस पर बेस्ड ये कहानी, पूर्व आरबीआई गवर्नर एस वेंकटीरमन के जीवन पर बेस्ड है. आज फ्यूल क्राइसिस के दौर में ये फिल्म बहुत रेलिवेन्ट है.
टाइटल: मैं वापस आऊंगा
रिलीज डेट: 12 जून
कास्ट: दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह
कहां देखें: थिएटर्स
लव स्टोरीज के मास्टर इम्तियाज अली की ये फिल्म, भारत-पाक बंटवारे में बंटी एक अधूरी प्रेम कहानी लेकर आ रही है. फिल्म के ट्रेलर और गानों को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. अब रिलीज का इंतजार है.
टाइटल: कॉकटेल 2
रिलीज डेट: 19 जून 2026
कास्ट: शाहिद कपूर, कृति सेनन, रश्मिका मंदाना
कहां देखें: थिएटर्स
14 साल बाद होमी अदजानिया अपनी आइकॉनिक फिल्म 'कॉकटेल' का स्पिरिचुअल सीक्वल ला रहे हैं. कास्ट बिल्कुल अलग है, मगर लव ट्रायंगल की थीम वही है.
टाइटल: अवतार: फायर एंड ऐश
रिलीज डेट: 24 जून 2026
कास्ट: सैम वर्थिंगटन, ज़ोई सल्डाना, सिगोरनी वीवर, केट विंसलेट
कहां देखें: जियो हॉटस्टार
जेम्स कैमरून की तीसरी पंडोरा महागाथा ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए आ रही है. ये दर्शकों को अवतार वर्ल्ड के 'ऐश पीपल' नाम के हिंसक कबीले से मिलवाएगी. कहानी में ना'वी प्रजाति की एक डार्क साइड भी सामने आने वाली है.
टाइटल: राजा शिवाजी
रिलीज डेट: 26 जून 2026
कास्ट: रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त
कहां देखें: जियो हॉटस्टार
रितेश देशमुख डेरेक्शन में बनी यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के उदय और उनके गौरवशाली इतिहास को दर्शाने वाला एक ग्रैंड हिस्टोरीकलबायोपिक ड्रामा है. मराठी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी 'राजा शिवाजी' अब ओटीटी पर भी आएगी.
टाइटल: सुपरगर्ल: वुमन ऑफ टुमारो
रिलीज डेट: 26 जून 2026
कास्ट: मिली एल्कॉक, मथियास शोएनर्ट्स, ईव रिडले
कहां देखें: थिएटर्स
सुपरमैन के बाद अब सुपरगर्ल की कहानी भी बड़े पर्दे पर आ रही है. क्या इसका सुपरमैन से कोई कनेक्शन है? और ये सुपरमैन से अलग कैसे है? पता चलेगा थिएटर्स में.
टाइटल: वेलकम टू द जंगल
रिलीज डेट: 26 जून 2026
कास्ट: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी
कहां देखें: थिएटर्स
आइकॉनिक 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की यह तीसरी और बड़ी फिल्म है. अक्षय कुमार इस साल 'भूत बंगला' जैसी बड़ी हिट देकर आ रहे हैं. जंगल में सर्वाइवल और धांसू कॉमेडी के साथ वेलकम गैंग का पागलपन स्क्रीन पर धमाका करने आ रहा है.