scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Friendship Day 2026: एक-दूजे पर जान-छिड़कते हैं बॉलीवुड के ये सेलेब्स, दोस्तों के लिए आधी रात रहते हैं हाजिर

बॉलीवुड याराना
  • 1/11

Friendship Day 2026: दोस्ती दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है. अगर आपके जीवन में सच्चा दोस्त है, तो बॉस आपसे नसीब वालों में से एक हैं. बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं जो दशकों से पक्के दोस्त बने हुए हैं. इनकी दोस्ती सिर्फ फिल्मों के सेट तक सीमित नहीं रही, बल्कि असल जिंदगी में भी ये एक-दूसरे के सच्चे साथी हैं. 

बॉलीवुड याराना
  • 2/11

शाहरुख खान और फराह खान ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया. दोनों की दोस्ती को इंडस्ट्री में मिसाल माना जाता है. बीच में कुछ मनमुटाव भी रहा, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया और दोनों आज भी बहुत करीब हैं. 
 

बॉलीवुड याराना
  • 3/11

सलमान खान और संजय दत्त भी गहरा बॉन्ड शेयर करते हैं. सलमान, संजय दत्त को अपना करीबी दोस्त और बड़ा भाई मानते हैं. संजय भी कई इंटरव्यू सलमान को अपना पसंदीदा शख्स बता चुके हैं. 
 

Advertisement
बॉलीवुड याराना
  • 4/11

अजय और रोहित की दोस्ती 1991 की फिल्म 'फूल और कांटे' से शुरू हुई, जब रोहित असिस्टेंट डायरेक्टर थे. ये अजय की पहली फिल्म थी. तब से दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और पक्के दोस्त माने जाते हैं. 
 

बॉलीवुड याराना
  • 5/11

सुहाना खान, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और नव्या नवेली नंदा की दोस्ती भी बचपन से चल रही है. चारों एक-दूसरे के साथ बड़ी हुई हैं. एक-दूसरे की पार्टियों और ट्रिप्स में अकसर साथ नजर आती हैं. इनकी बॉन्डिंग को भी इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जाता है. 
 

बॉलीवुड याराना
  • 6/11

शाहरुख खान और जूही चावला की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे पुरानी, गहरी और मजबूत जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों कई फिल्मों में साथ काम किया और कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर भी हैं.

बॉलीवुड याराना
  • 7/11

जूही और शाहरुख सिर्फ सुख ही नहीं, बल्कि दुख में भी एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं. जब शाहरुख के बेटे पर मुसीबत आई थी, तब जूही ही वो शख्स थीं, जिन्होंने आर्यन खान की जमानत ली.

बॉलीवुड याराना
  • 8/11

रणबीर और अयान बचपन के दोस्त हैं और दोनों एक ही स्कूल में पढ़े. दोनों ने पहली फिल्म वेकअप सिड में साथ काम किया. अयान ने बाद में अपनी अधिकतर फिल्मों में रणबीर को ही हीरो बनाया. रणबीर और आलिया की बेटी अयान को चाचू कहती है. 

बॉलीवुड याराना
  • 9/11

करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा की दोस्ती दो दशकों से भी ज्यादा पुरानी है. ये चारों अक्सर एक-दूसरे के साथ घूमती-फिरती और पार्टी करती नजर आती हैं.
 

Advertisement
बॉलीवुड याराना
  • 10/11

श्रद्धा कपूर और वरुण धवन भी बचपन के दोस्त हैं और स्क्रीन पर भी इनकी केमिस्ट्री काफ़ी पसंद की गई. 

बॉलीवुड याराना
  • 11/11

Happy Friendship Day Dosto!

All Photos: Social Media

Advertisement
Advertisement