बॉलीवुड ब्यूटी एली अवराम इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं. वो फिल्मों के अलावा ओटीटी प्रोजेक्ट्स में छाई रहती हैं.
एली ने हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री को एक्सपोज किया था. उन्होंने बताया कैसे काम के बदले उनसे भद्दी डिमांड हुई थी.
एली अवराम ने पॉडकास्ट में बताया कि वो एक शख्स से मीटिंग के लिए मिली थीं. वो इंसान इंडस्ट्री के कई लोगों को जानता था.
एली ने कहा- उसने मुझसे कई चीजें पूछीं. फिर उसने कहा- क्या तुम वर्जिन हो? मैंने कहा- नहीं मैं वर्जिन नहीं हूं.
उसने कहा अच्छा तो फिर तुम्हें किसी के साथ सोने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मैं ये सुनकर शॉक्ड थी. मैंने उससे पूछा इसका क्या मतलब है.
उस शख्स ने कहा- एक बार कर लिया तो ये बड़ी डील नहीं होगी. खासतौर पर तुम विदेशी हो, तुम लड़कियां लोगों के साथ सोती रहती हो.
एली ने कहा कि इन बातों को सुनकर उन्हें बहुत अपमानित फील हुआ. उन्हें लोगों की मानसिकता को जानकर अफसोस हुआ.
एली स्वीडन में जन्मी हैं. बिग बॉस 7 से उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फेम मिला था. वो झलक दिखला जा 7 का भी हिस्सा रही थीं.
एली ने मिकी वायरस, किस किसको प्यार करूं, जबरिया जोड़ी, मलंग, गणपत, गुडबाय जैसी मूवीज में काम किया है.
All Photos: Instagram @elliavrram