61 साल साल की उम्र में बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट आमिर खान तीसरी शादी करने जा रहे हैं. आमिर की तीसरी शादी की खबर ने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है.
आमिर ने वेडिंग न्यूज कंफर्म की है. उन्होंने कहा कि वो अगले महीने जुलाई में गर्लफ्रेंड गौरी से शादी करने वाले हैं. फिलहाल वो अमेरिका में हैं.
जानते हैं कि कौन हैं गौरी स्प्रैट जिन्होंने बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट का दिल चुराया और अब उनकी दुल्हन बनने जा रही हैं. आमिर और गौरी की दोस्ती 25 साल पुरानी है.
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में आमिर ने बताया था कि वो और गौरी 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई और एक साल पहले दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी.
आमिर की होने वाली पत्नी गौरी की बात करें, तो वो आमिर से उम्र में 14 साल छोटी हैं. बेंगलुरु की रहने वाली गौरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की है.
वो वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री में काम करती हैं. गौरी B:Blunt की डायरेक्टर हैं और आमिर खान प्रोडक्शन के साथ भी काम करती हैं. उन्हें लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है.
ईकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरी बहुसांस्कृतिक विरासत वाली हैं. उनके दादा फिलिप स्प्रैट ब्रिटेन में जन्मे कम्युनिस्ट थे, जो 1920 के दशक में भारत आए और आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए.
निजी जिंदगी की बात करें, तो आमिर की तरह गौरी भी शादीशुदा थीं. पहली शादी से उन्हें एक 6 साल का बेटा भी है. लेकिन उन्होंने कभी अपने बेटे या शादी की जानकारी सार्वजनिक रूप से शेयर नहीं की. ना ही इस पर बात की.
आमिर की बात करें, तो उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. पहली शादी से आमिर एक बेटे जुनैद और बेटी आयरा के पिता बने. रीना से तलाक के बाद उन्होंने किरण राव से शादी रचाई. दूसरी शादी से उन्हें एक बेटा आजाद है.
All Photos: Social Media