scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

कैसे तैयार हुआ कृति सेनन के करियर का पहला बिकिनी अवतार? ट्रेनर ने खोला ट्रांसफॉर्मेशन का राज

Kriti Sanon bikini look
  • 1/10

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' में एक बिल्कुल नए और बेहद हॉट अंदाज में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. फिल्म में उनके इस लुक के पीछे कितनी कड़ी मेहनत छिपी है, इसकी एक दिलचस्प झलक उनके फिटनेस ट्रेनर करण साहनी ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है. (Photo: Instagram/@kritisanon)

Kriti Sanon bikini look
  • 2/10

करण ने कृति के इस ट्रांसफॉर्मेशन के पूरे सफर को विस्तार से बताते हुए खुलासा किया कि फिल्म में उनके किरदार 'एली' (Ally) के लिए उन्हें एक बेहद दुबले-पतले, टोन्ड और कैमरे के सामने परफेक्ट दिखने वाले शरीर की जरूरत थी. (Photo: Instagram/@kritisanon) 

Kriti Sanon bikini look
  • 3/10

सबसे खास बात यह थी कि वजन कम करने के साथ-साथ उनके चेहरे की कुदरती चमक और सेहतमंद लुक को भी बरकरार रखना था. इस रोल में कृति का पहला बिकनी सीन भी शामिल है, जिसने उन्हें अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर मेहनत करने के लिए मजबूर किया. (Photo: Instagram/@kritisanon)

Advertisement
Kriti Sanon bikini look
  • 4/10

एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ काम करने के अपने शानदार एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए फिटनेस ट्रेनर करण साहनी ने बताया कि यह सफर सिर्फ वजन घटाने या फिटनेस के तक सीमित नहीं था. असल में, यह सब डायरेक्टर होमी अडजानिया के उस विजन को पर्दे पर उतारने के लिए किया गया जो उन्होंने 'एली' के किरदार के लिए सोचा था. (Photo: Instagram/@kritisanon)

Kriti Sanon bikini look
  • 5/10

करण ने बताया, 'जब कृति और मैंने पहली बार इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की, तो हमारा मकसद सिर्फ जिम जाकर पसीना बहाना नहीं था. कृति 'कॉकटेल 2' में 'एली' का रोल प्ले कर रही हैं और इस किरदार के साथ उनके करियर का पहला बिकिनी सीन भी जुड़ा था, जो उनके लिए एक बड़ी चुनौती था.  (Photo: Instagram/@kritisanon)

Kriti Sanon bikini look
  • 6/10

यह सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक परीक्षा भी थी. इसका मतलब था कि जिस दिन वर्कआउट का बिल्कुल मन न हो, उस दिन भी पूरी शिद्दत के साथ जिम पहुंचना.' उन्होंने साफ किया कि कृति को फिट और मस्कुलर दिखाना था, न कि 'साइज जीरो'. (Photo: Instagram/@kritisanon)

Kriti Sanon bikini look
  • 7/10

ट्रेनर करण के मुताबिक, 'डायरेक्टर की हिदायत साफ थी-शरीर बहुत दुबला-पतला और कसा हुआ होना चाहिए, एब्स ऐसे हों जो कैमरे पर साफ-साफ उभर कर नजर आएं और उनकी ताकत स्क्रीन पर महसूस की जा सके. लेकिन हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि इस सब के बीच कृति के चेहरे का नैचुरल ग्लो (चमक) गायब नहीं होना चाहिए.  (Photo: Instagram/@kritisanon)

Kriti Sanon bikini look
  • 8/10

वजन घटने से चेहरा अक्सर पिचक जाता है, जो डायरेक्टर होमी अडजानिया बिल्कुल नहीं चाहते थे. उनका कहना था कि 'एली' फिट होने के साथ-साथ चमकदार भी दिखनी चाहिए. अगर बहुत ज्यादा दुबले हो जाते तो चमक चली जाती. (Photo: Instagram/@kritisanon)
 

Kriti Sanon bikini look
  • 9/10

कृति के इस कातिलाना लुक को हासिल करने और ट्रांसफॉर्मेशन की बुनियाद पांच मुख्य चीजों पर टिकी हुई थी. जोरदार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, इंकलाइन वॉक्स, जोन 2 कार्डियो, परफेक्ट डाइट प्लान, और डायरेक्टर का इनपुट. (Photo: Instagram/@kritisanon)

Advertisement
Kriti Sanon bikini look
  • 10/10

साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' की रिलीज के एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद डायरेक्टर होमी अडजानिया एक बार फिर इस मशहूर फ्रेंचाइजी के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रहे हैं. यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. (Photo: Instagram/@kritisanon)

Advertisement
Advertisement