'17 जुलाई 2023' का दिन भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया. सालों पुरानी दुश्मनी भूलकर खेसारी लाल और पवन सिंह ने एक नए रिश्ते की शुरुआत की. फेमिना भोजपुरी आइकन्स अवॉर्ड के दौरान दोनों साथ मंच पर नजर आए. इन दोनों भोजपुरी स्टार्स को साथ लाने वाले रवि किशन हैं. रवि किशन की वजह से खेसारी और पवन के बीच की दूरियां खत्म हो गईं. अब जानते हैं कि बंद कमरे में खेसारी और पवन के बीच क्या बात हुई.
खेसारी-पवन के बीच क्या बात हुई?
खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच का रिश्ता हमेशा ही चर्चा में रहा है. पहले ये दोस्त थे. फिर ये दुश्मन बने और अब इनके बीच फिर यराना होता दिख रहा है. खेसारी-पवन की दोस्त हो गई है. ये बात आप तक पहुंच गई है. अब जानते हैं कि इनके बीच की वो बात जो अब तक किसी की नहीं मालूम है. खेसारी लाल के मैनेजर ने विवेक सिंह ने BFC को दिए इंटरव्यू में बंद कमरे का सीक्रेट बताया है.
विवेक बताते हैं- एक कमरे में पवन सिंह और खेसारी लाल ने काफी देर एक-दूसरे से बात की. दोनों ने कहा कि अगर आपस में कभी कुछ गलतफहमी होती है, तो एक-दूसरे को कॉल करेंगे. कुछ भी कंफ्यूजन होने पर एक-दूसरे से दिल की बात शेयर करेंगे. कोई इनके बारे में क्या कह रहा है. इस पर ना जाकर डायरेक्ट बात की जाएगी. कितनी भी लड़ाई हो जाए, लेकिन कभी एक-दूसरे की मां के बारे में कुछ गलत नहीं कहेंगे. ना ही किसी की जाति पर कुछ कमेंट करेंगे. खेसारी लाल और पवन सिंह ने डिसाइड किया है कि अब ये लोग हर चीज को आपस में डिस्कस करके ही नतीजे पर पहुंचा करेंगे. यानी एक-दूसरे के प्रति किसी तरह की गलतफहमी पैदा नहीं होने देंगे.
सोशल मीडिया की वजह से रिश्ते में आई दरार
खेसारी लाल के मैनेजर का कहना है कि इतने साल से दोनों स्टार्स एक-दूसरे के लिए गलतफहमी पाल कर बैठे थे. इस चीज को सोशल मीडिया पर काफी बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया. जब ये आमने-सामने आए, तो एक पल में चीजें सॉल्व हो गईं. उन्होंने कहा कि पहले इंडस्ट्री में मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ का बोलबाला था. फिर पवन सिंह और खेसारी लाल आए, दोनों ने मेहनत से मुकाम हासिल किया. इनके चाहने वालों ने हमेशा चाह कि इनके बीच की लड़ाई खत्म हो जाए. आखिर वो पल भी आ गया. जब दोनों साथ हैं और सभी इनकी दोस्ती को लेकर खुश हैं.
पवन सिंह और खेसारी लाल की लड़ाई खत्म कराने के लिए फैंस और स्टार्स रवि किशन का भी शुक्रिया अदा कर रहे हैं.