scorecardresearch
 

पवन सिंह से परेशान होकर ज्योति ने अक्षरा को किया था फोन, एक्ट्रेस बोली- वो बहुत रोई...

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहे विवाद पर अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया कि उन्होंने ज्योति सिंह का सम्मान किया और विवाद में खुद को साइड कर लिया.

Advertisement
X
अक्षरा सिंह ने बताया रिश्ते का सच (PHOTO: Screengrab)
अक्षरा सिंह ने बताया रिश्ते का सच (PHOTO: Screengrab)

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है. कई साल तक अक्षरा के साथ रिश्ते में रहने के बाद पवन सिंह ने अचानक ज्योति सिंह से शादी कर ली थी. अक्षरा को प्यार में धोखा मिला, जिसके बाद वो पूरी तरह टूट गईं. पवन सिंह और अक्षरा का रिश्ता खत्म हुए सालों बीत चुके हैं, लेकिन आज तक इनके इश्क की चर्चा होती है. एक इंटरव्यू में अक्षरा ने उन पर लगे आरोपों पर बात की है. 

ज्योति सिंह करती थीं फोन 
अक्षरा सिंह ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में वो बातें बताईं, जो अब तक लोगों को नहीं पता थी. अक्षरा पर आरोप लगता आया है कि उन्होंने पवन सिंह का घर तोड़ा. वो ज्योति सिंह को पवन सिंह के खिलाफ भड़काती थीं. लेकिन अक्षरा ने इस कहानी का दूसरा पहलू बताया है. अक्षरा से पूछा गया कि आप ज्योति सिंह को कैसे सपोर्ट करती थीं. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं इस बात को क्लियर कर देना चाहती हूं कि जैसे ही उन्होंने (ज्योति सिंह) कदम रखा था. मैं हाथ जोड़कर साइड हो गई थी. 

एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं उस तरह की महिला नहीं हूं, जो इन चीजों को एंटरटेन करेगी. ना मैंने तब किया था. ना अब कर रही हूं और ना ही आगे कर सकती हूं. तो वो मसला क्लियर नहीं किया गया. उसमें भी मुझे धकेल दिया गया. क्योंकि एक होता है ना किसी ने कदम उठाया. उसे कोई गलत बोल रहा है, तो सब उसको और ज्यादा गलत बोलने लगते हैं. तो वो वाला सिस्टम हुआ. वरना मैं पूरी तरह से साइड हो गई थी.
 
अक्षरा कहती हैं कि फिर भी मैंने उसकी इज्जत इसलिए रखी, क्योंकि जब उसने (ज्योति सिंह) ने बताया कि वो परेशान हो रही है. क्योंकि मैं नेचर तो जान ही चुकी थी. तब मैंने उन्हें बहुत समझाया था. कोई भी लड़की रहेगी, जो भी परेशान रहेगी मैं उसे समझाऊंगी ही. अक्षरा का कहना है कि ज्योति सिंह उन्हें फोन करके रो रही थीं. 

Advertisement

अकेलेपन से लगता है डर 
अक्षरा सिंह ने ये भी कहा कि उन्हें अकेलेपन से डर लगता है. इसलिए वो खुद को बिजी रखती हैं. कई सालों से उन्होंने खुद को वक्त नहीं दिया है. अक्षरा ने शादी करने की ख्वाहिश भी जताई और कहा कि कोई तो होगा, जो मेरे लिए बना होगा. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement