scorecardresearch
 

UP: यूपी की इस सीट पर कभी नहीं जीती बीजेपी, आज CM योगी करेंगे विशाल जनसभा

देवरिया जिले की भाटपार रानी विधानसभा सीट पर कमल खिलाने के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अभी से कमर कस ली है. सीएम योगी भाटपार रानी के बहियारी बघेल के रघुराज सिंह की मूर्ति अनावरण के बहाने, रघुराज सिंह इंटर कालेज में विशाल सभा को संबोधित करेंगे.

Advertisement
X
भाटपार रानी में विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे योगी
भाटपार रानी में विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे योगी
स्टोरी हाइलाइट्स
  • भाटपार रानी में विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे योगी
  • यहां 1952 से लेकर अब तक नहीं जीत सकी है बीजेपी 
  • पिछले चार बार से समाजवादी पार्टी का रहा है कब्जा

उत्तर प्रदेश में हारी हुई सीटों को लेकर प्रदेश की बीजेपी सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है. इसी क्रम में देवरिया जिले की भाटपार रानी विधानसभा सीट पर कमल खिलाने के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अभी से कमर कस ली है. बता दें कि इस सीट पर बीजेपी को आज तक कभी जीत हासिल नहीं हुई है. 

कल योगी आदित्यनाथ भाटपार रानी के बहियारी बघेल के रघुराज सिंह की मूर्ति अनावरण के बहाने, रघुराज सिंह इंटर कालेज में विशाल सभा को संबोधित करेंगे. योगी सबसे पहले कांग्रेस से 1974 में विधायक रहे स्वर्गीय रघुराज सिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे, उसके बाद कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर यहां की जनता को सौगात देने काम करेंगे.

4 बार से सपा का कब्जा
आपको बता दें कि भाटपार रानी सीट पर 4 बार से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है. इस समय समाजवादी पार्टी से आशुतोष उपाध्याय विधायक हैं. पिछले चारों बार से इस सीट पर उपाध्याय परिवार से ही विधायक रहे. इनसे पहले इनके पिता कामेश्वर उपाध्याय विधायक थे.

मोदी लहर में भी सफलता नहीं 
सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम यह है कि मोदी लहर में देवरिया जिले की 7 सीट में से 6 पर बीजेपी ने कब्जा किया था, जबकि भाटपार रानी सीट ही ऐसी थी जहां मोदी लहर में भी सपा ने अपनी सीट बरकार रखी.

Advertisement

आपको बता दें कि बहियारी बघेल में चुनावी सभा के सियासी मायने हैं. क्षत्रिय बाहुल्य तीन गांवों में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक हैं. स्वर्गीय रघुराज सिंह के पौत्र राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह स्थानीय भाजपा के प्रमुख चेहरों में से एक हैं.


 

Advertisement
Advertisement