scorecardresearch
 

पॉलिटिक्स में नहीं उतरूंगाः रजनीकांत

तमिल और हिंदी फिल्मों के चर्चित अभिनेता रजनीकांत ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि वह राजनीति में कदम नहीं रखेंगे.

Advertisement
X
तमिल सुपर स्टार रजनीकांत
तमिल सुपर स्टार रजनीकांत

तमिल और हिंदी फिल्मों के चर्चित अभिनेता रजनीकांत ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि वह राजनीति में कदम नहीं रखेंगे. गौरतलब है कि वक्त-वक्त पर ऐसी अटकलें लगती रहती हैं कि रजनीकांत राजनीति में कदम रखने के बारे में सोच रहे हैं.

रविवार को पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि आने वाले लोकसभा चुनावों में क्या वह बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी या आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का समर्थन करेंगे, इस पर रजनीकांत ने दो टूक कहा, ‘नो पॉलिटिक्स.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement