भारतीय राजनीति में एक मंच पर को बहस की चुनौती मिली है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी के खेमे से चुनाव लड़ रही नूपुर शर्मा ने उन्हें निर्वाचन क्षेत्र में खुले बहस को लेकर चुनौती दी है.
विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को नूपुर शर्मा ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं दिल्ली के पूर्व सीएम और विधायक अरविंद केजरीवाल को खुले बहस के लिए चुनौती देती हूं. वह बहस की मांग कर रहे थे, मैं उन्हें नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में इसके लिए आमंत्रित करती हूं.'
I dare failed MLA & CM of Delhi Mr for a debate in the New Delhi Constituency. He wanted a debate, I am giving him one.
— Nupur Sharma (@NupurSharmaBJP)
. congrats 4 being nominated as BJP's CM candidate. I invite u 4 a public debate moderated by neutral person n telecast by all
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
केजरीवाल ने इसके साथ ही शर्त रखी थी कि एक निष्पक्ष शख्स इस सार्वजनिक बहस की मध्यस्थता करे और इसका हर जगह प्रसारण किया जाए. हालांकि, बाद में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए किरण बेदी ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल से विधानसभा में बहस करेंगी, क्योंकि वह उनके बहस करने के तरीके से वाकिफ हैं.