राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का गुजरात मॉडल विनाशकारी है.
लालू ने किया गुजरात मॉडल पर ट्वीट
ने गुजरात के मॉडल को विनाशकारी बताते हुए ट्वीट किया है कि 'गुजरात का विनाशकारी मॉडल देश की एकता, प्रभुता, अखंडता के लिए घातक सिद्ध होता जा रहा है अब इसकी पोल खुल रही है' साथ ही उन्होंने इशारे में बिना किसी का नाम लिए आगे लिखा, 'देश चला रहे हो, प्रदेश नहीं.'
गुजरात का विनाशकारी माडॅल देश की एकता,प्रभुता,अखंडता के लिए घातक सिद्ध होता जा रहा है,अब इनकी पोल खुल रही है. देश चला रहे हो प्रदेश नहीं..
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd)
लालू ने वी के सिंह पर भी साधा निशाना
कुछ दिन पहले के एक गांव में दो दलित बच्चों की जिंदा जला दिए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, ने गुरुवार को कहा था कि यह पारिवारिक झगड़े का नतीजा है, इसके लिए सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. अगर कोई किसी कुत्ते पर पत्थर फेंकता है, तो इसके लिए सरकार को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. लालू ने केंद्रीय मंत्री वी़ के सिंह के इस विवादास्पद बयान पर भी करते हुए ट्वीट किया कि 'जो वी़ क़े सिंह बोला, वहीं भाजपा का मूल विचार है. जो दलित-पिछड़ा को जितना अधिक गाली देगा, शोषण करेगा, उसको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा उतना ही बड़ा नेता मानता है.'
जो V.K Singh बोला वही BJP का मूल विचार है. जो दलित-पिछड़ा को जितना अधिक गाली देगा, शोषण करेगा उसको RSS व BJP उतना ही बड़ा नेता मानता है
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd)
इनपुट- IANS