शारदीय नवरात्र 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और 20 अक्टूबर को विजयदशमी के साथ नवरात्र का समापन होगा. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी. घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. महाअष्टमी 18 अक्टूबर और महानवमी 19 अक्टूबर को होगी. जानिए नवरात्र का पूरा कैलेंडर, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की खास जानकारी.