scorecardresearch
 

Vande Bharat: जम्मू-कश्मीर की जनता का क्या है चुनावी मूड? खास शो 'वंदे भारत' में जानें घाटी के वोटर्स का मिजाज

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की 5 सीटें हैं. धाटी सहित पूरे प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर वोटर्स का मिजाज क्या है, इसी को समझने के लिए आजतक संवाददाता संजय शर्मा वंदे भारत ट्रेन से लुधियाना से जम्मू पहुंचे. बाद में संजय शर्मा ने जम्मू से कटरा तक का भी सफर तय किया.

Advertisement
X
Aaj Tak का स्पेशल शो 'वंदे भारत'.
Aaj Tak का स्पेशल शो 'वंदे भारत'.

चुनाव आयोग किसी भी दिन देश में आम चुनावों की तारीखों की घोषणा कर सकता है. चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आयोग की टीम लगातार राज्यों का दौरा कर रही है. इसके साथ-साथ बीजेपी के नेतृत्व वाली सत्ताधारी NDA गठबंधन और विपक्षी दलों की 'INDIA' ब्लॉक भी आम चुनावों की तैयारियों को लेकर कमर कसती नजर आ रही हैं. चुनाव के लिहाज से जम्मू-कश्मीर पर भी सभी पार्टियों की नजर है. इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. 

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की 5 सीटें हैं. धाटी सहित पूरे प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर वोटर्स का मिजाज क्या है, इसी को समझने के लिए आजतक की टीम वंदे भारत ट्रेन से लुधियाना से जम्मू पहुंची. बाद में जम्मू  से कटरा तक का सफर इसमें तय किया गया. वंदे भारत में इस सफर के दौरान लोगों से बातचीत की गई और आगामी चुनावों को लेकर उनके मन में क्या चल रहा है यह जानने की कोशिश की. 
 
बता दें कि चुनाव शुरू होने से पहले Aaj Tak अपने स्पेशल शो 'वंदे भारत' के जरिए जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश कर रहा है. इस शो में आजतक के रिपोर्टर अलग-अलग राज्यों के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर पहुंचते हैं और लोगों से बातचीत करके उनका चुनावी मूड समझने की कोशिश करते हैं. आगामी चुनावों में जम्मू-कश्मीर के 5 लोकसभा सीटों पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. जम्मू-कश्मीर की कुल 5 लोकसभा सीटों में से दो फिलहाल बीजेपी के पास है जबकि तीन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस काबिज है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement