scorecardresearch
 

आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है मोदी सरकार: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि भारत सिर्फ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही सुरक्षित रह सकता है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों की 'तुष्टिकरण की नीति' के चलते देश में आतंकवाद बढ़ा.

Advertisement
X
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि भारत सिर्फ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सुरक्षित रह सकता है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों की 'तुष्टिकरण की नीति' के चलते देश में आतंकवाद बढ़ा.

दरअसल, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ओडिशा के पश्चिमी शहर 'भवानीपटना' में एक रैली को संबोधित कर रहे थे, संबोधन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजग (एनडीए) की  सरकार सभी पार्टियों के सहयोग से आतंकवाद की बुराई को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.

आदित्यनाथ ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद केंद्र ने जो ठोस कदम उठाए उसने यह साबित कर दिया है कि मोदी सरकार पाकिस्तान समर्थक आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने और उसके नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Advertisement

कांग्रेस के पूर्व सरकारों पर भी निशाना साधते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि पहले आतंकवादियों की तरफ से गोली चलाने तक सेनाओं को इंतजार करने को कहा जाता था, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद सुरक्षा बलों को इंतजार करने से साफ-साफ मना कर दिया गया क्योंकि आतंकवादी किसी का इंतजार नहीं करते. मोदी सरकार के आने के बाद सेना को खुली छुट दे दी गई है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल देते हुए कहा कि देश केवल मोदी के नेतृत्व में ही सुरक्षित रह सकता है और सुरक्षा बलों ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि जम्मू कश्मीर में बंदूक उठाने वाला कोई भी व्यक्ति सिर्फ मौत को दावत देगा.

उन्होंने यह भी कहा कि जवाबी कदमों के चलते पाकिस्तान में मौजुद आतंकवादी अब हताश और भयभीत हैं.

उन्होंने रैली में आए लोगों से देश को सुरक्षित रखने के लिए मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील की.

Advertisement
Advertisement