बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ खुली किताब जैसी होती है. फैन्स को उनकी लाइफ की छोटी से छोटी चीज में दिलचस्पी होती है. आज कल लोग अनन्या पांडे पर नजर बनाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर अनन्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वो सिगरेट पीती दिख रही हैं. क्लिप उनकी कजिन अलाना पांडे की मेहंदी सेरेमनी का बताया जा रहा है, जिसमें वो एक कोने में खड़ी होकर सिगरेट का कश लेती दिखाई दे रही हैं. वीडियो वायरल होते ही फैन्स ने इस पर अपनी राय देना शुरू कर दिया है.
विवाद तब बढ़ा, जब अनन्या ने अपनी फिल्म ‘खो गए हम कहां’ के एक सीन को लेकर बताया था कि सिगरेट जलाने के शॉट के लिए उनके हाथ कांप रहे थे और वो यह काम करने में असहज थीं. इसके बाद यूजर्स ने उनका पुराना वीडियो सामने लाकर उन पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ का आरोप लगाया. वीडियो एक गेस्ट के इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर हुई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया.
ट्रोल हुईं अनन्या
वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने अनन्या को जमकर ट्रोल किया. कुछ लोगों ने उनके सेलिब्रिटी इमेज और सार्वजनिक जगह पर स्मोकिंग को लेकर सवाल उठाए, जबकि कई फैंस ने कहा कि ये उनकी निजी पसंद है और किसी को इसके लिए ट्रोल करना उचित नहीं. एक फैन ने लिखा कि चंकी जी गुस्सा हो जाएंगे. दूसरे ने कहा कि सारे सेलिब्रिटीज ऐसे ही होते हैं. सभी को उनके पेरेंट्स ने खुली छूट दी हुई है.
कई फैन्स ने कहा कि सिगेटर पीना हेल्थ के लिए हानिकारक है, प्लीज अनन्या अपने साथ मत करो. कई फैंस ने कहा कि अनन्या स्मोकर नहीं है. एक बार पी ली, तो क्या. कुछ लोगों ने कहा कि पैपराजी बस वीडियो वायरल करने के लिए ही हैं.
हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये वीडियो कहां का है और कबका है. यह घटना एक बार फिर सेलिब्रिटी की निजता और सोशल मीडिया पर उनकी निगरानी के बीच की बहस को उजागर करती है. एक ओर स्टार्स को अपने व्यवहार के प्रति जिम्मेदार माना जाता है, दूसरी ओर उनके हर पल को कैमरे में कैद कर वायरल करना भी गोपनीयता पर सवाल खड़ा करता है. अब तक अनन्या पांडे की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई नया आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.