scorecardresearch
 

Anjali Merchant Diwali look: दिवाली पार्टी में छाईं अंजलि मर्चेंट, गुलाबी साड़ी और वन-शोल्डर ब्लाउज में लगीं स्टाइलिश, PHOTOS

Anjali Merchant Diwali look: राधिका अंबानी की बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शामिल हुईं. उन्होंने पार्टी के लिए गुलाबी टिश्यू सिल्क साड़ी चुनी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

Advertisement
X
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में छाईं अंजलि मर्चेंट (Photo: ITG)
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में छाईं अंजलि मर्चेंट (Photo: ITG)

बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ ही रिलायंस चेयरपर्सन नीता अंबानी और उनकी छोटी बहू राधिका अंबानी की बहन अंजलि मर्चेंट भी शामिल हुईं. इस दिवाली पार्टी में हर कोई एक से बढ़कर एक आउटफिट में नजर आया लेकिन अंजलि मर्चेंट का गॉर्जियस लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

अंजलि ने इस खास मौके पर पारंपरिक गुलाबी रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने एक मॉडर्न और स्टाइलिश वन-शोल्डर ब्लाउज पेयर किया था. ट्रेडिशनल और कंटेंपरेरी फैशन का यह फ्यूजन लुक उनपर बेहद जंच रहा था. 

अंजलि मर्चेंट का स्टाइलिश दिवाली लुक
अंजलि मर्चेंट के दिवाली लुक में एथनिक स्टाइल के साथ मॉडर्न वॉर्डरोब का कॉम्बिनेशन नजर आ रहा था. अंजलि ने इस मौके पर रिच और चमकदार मैटेलिक गुलाबी टिश्यू सिल्क साड़ी पहनी थी जिसका ड्रेप बहुत ही शानदार था और रोशनी पड़ने पर यह बेहद खूबसूरत लग रही है.

इसके किनारों पर बेहद बारीक और खूबसूरत वर्क किया गया था. सिल्क साड़ी का यह वाइब्रेंट शेड उनके लुक में एक अलग ही फेस्टिव चमक और रॉयल वाइब जोड़ रहा था. 

वन-शोल्डर ब्लाउज डिजाइन

इस लुक की सबसे बड़ा हाइलाइट उनका डिजाइनर ब्लाउज था. पारंपरिक पल्लू और साड़ी के साथ उन्होंने एक कंटेंपरेरी वन-शोल्डर ब्लाउज कैरी किया जो उनके पूरे लुक को एक मॉडर्न और शीक ट्विस्ट दे रहा था. इसके साथ उन्होंने सिल्वर कलर का पोटली बैग लिया हुआ था. उनके इस खूबसूरत पोटली बैग पर क्रिस्टल जड़े हुए थे और मोतियों का बारीक काम किया गया था.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

मिनिमल ज्वैलरी और सटल मेकअप

अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए अंजलि ने बहुत ही मिनिमल और क्लासी ज्वैलरी पहनी. उन्होंने गले में पतला डायमंड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, हाथ में ब्रेसलेट और एक रिंग पहनी हुई थी.

मेकअप की बात करें तो उन्होंने इस दौरान काफी सटल और ग्लोइंग मेकअप रखा था. पिंक न्यूड लिपस्टिक, आंखों पर आईलाइनर, डार्क आईब्रो और खुले हुए सॉफ्ट वेव्स वाले बाल उनके इस ग्रेसफुल अंदाज को और ज्यादा निखार रहे थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement