scorecardresearch
 

हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने छोड़ी पार्टी

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

Advertisement
X
अशोक तंवर (फाइल फोटो-Facebook)
अशोक तंवर (फाइल फोटो-Facebook)

  • हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने छोड़ी पार्टी
  • 21 अक्टूबर को होगा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

टिकट बंटवारे को लेकर अशोक तंवर कुछ समय से पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे थे. अशोक तंवर ने पांच करोड़ रुपये में टिकट बेचे जाने का आरोप भी लगाया था. आज उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए अशोक तंवर ने इस्तीफा देने की जानकारी दी.

हाल ही में अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया था. उन्होंने कहा, 'मैंने पार्टी की सभी समितियों और जिम्मेदारियों से राहत देने के अनुरोध के साथ सोनिया गांधी को एक पत्र भेजा है. मैं एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करना जारी रखूंगा.'

Advertisement

हालांकि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने से पहले उन्होंने ट्विटर पर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया था और कहा था कि वो प्राथमिक सदस्य के तौर पर पार्टी के माध्यम से जनता की सेवा करते रहेंगे. लेकिन अब उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है.

कब है चुनाव?

बता दें कि हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा. वहीं 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement